हल्द्वानी- इधर-उधर भटकते रहे परिजन लेकिन नहीं मिला बेटी का सुराग, घर से ऐसे हुई लापता

हल्द्वानी न्यूज- वनभूलपुरा थाना के गांधी नगर वार्ड नंबर-27 से एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों की लाख खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस द्वारा किशोरी को खोजने के प्रयास किये जा रहे है। घर
 | 
हल्द्वानी- इधर-उधर भटकते रहे परिजन लेकिन नहीं मिला बेटी का सुराग, घर से ऐसे हुई लापता

हल्द्वानी न्यूज- वनभूलपुरा थाना के गांधी नगर वार्ड नंबर-27 से एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों की लाख खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस द्वारा किशोरी को खोजने के प्रयास किये जा रहे है।

घर में रखी नकदी में ले गई साथ

जानकारी मुताबिक गांधी नगर वार्ड नंबर 27 निवासी शुभम यादव पुत्र श्रीनाथ यादव ने अनुसार उसकी 15 वर्षीय चचेरी बहन शालू बीते दिवस घर से बिना बताये कहीं चली गई। साथ ही वह घर में रखी करीब 6 हजार रुपये की नगदी भी साथ ले गई है। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। किशोरी के परिजनों ने पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।