हल्द्वानी- कांग्रेस में विकेटों का पतझड़ जारी, अब भाजपा ने यहां की सेंधमारी

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क-लोकसभा चुनाव में नैनीताल सीट पर कांग्रेस के विकेटों का पतन जारी है। रविवार को भाजपा ने फिर कांग्रेस को झटका दे दिया। भाजपा के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट के प्रत्याशी अजय भटृ के वार्ड नंबर 43 में कार्यक्रम के दौरान पार्षद पंकज चुफाल के नेतृत्व में उनके साथ सैकड़ों लोगों ने
 | 
हल्द्वानी- कांग्रेस में विकेटों का पतझड़ जारी, अब भाजपा ने यहां की सेंधमारी

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क-लोकसभा चुनाव में नैनीताल सीट पर कांग्रेस के विकेटों का पतन जारी है। रविवार को भाजपा ने फिर कांग्रेस को झटका दे दिया। भाजपा के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट के प्रत्याशी अजय भटृ के वार्ड नंबर 43 में कार्यक्रम के दौरान पार्षद पंकज चुफाल के नेतृत्व में उनके साथ सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे कांग्रेस में पतझड़ का दौर जारी है। भाजपा लोकसभा प्रत्याषी अजय भटृ ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विजय मनराल द्वारा की गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विजय मनराल ने भाजपा को वोट देने की जनता से अपील की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, विधायक बंशीधर भगत, संजीव आर्य, मेयर डा. जोगेन्द्र रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रताप, नवीन, पंकज चुफाल, दया किशन भटृ, दीपक भटृ, नरेन्दर सिंह बिष्ट, मनोज रावत, पूरन पाण्डे, हेमंत पाल, विपिन भैसोड़ा, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, निशा भटृ, पूनम भटृ, कनिका चुफाल, ज्योति पाण्डे, पूजा चुफाल, उषाा पंत, ममता लटवाल, सुनिता कांडपाल, मुन्नी देवी, मंजू जोशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

हल्द्वानी- कांग्रेस में विकेटों का पतझड़ जारी, अब भाजपा ने यहां की सेंधमारी
वही सांय को हल्द्वानी उत्तरी मंडल में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने जनसम्पर्क किया गया। हल्द्वानी उत्तरी मंडल में जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय भटृ के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष संजय दुम्का, सौरभ भटृ, प्रदीप जनौटी, भुवन भटृ, देवेश भटृ, पनराम, विशाल नेगी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय जनता ने भी जनसम्पर्क के दौरान भागीदारी की।