हल्द्वानी-बस इतनी सी बात पर सुशीला तिवारी अस्पताल की ग्रील तोडक़र सोमेश्वर का युवक हुआ फरार, स्टाफ को सुबह लगी खबर

हल्द्वानी- विगत दिनों ऊधमसिंह नगर जिले में कई जगहों से क्वारंटाइन किये गये लोगों के भागने की खबर आयी। अब एक युवक हल्द्वानी में भाग गया। मामला देर रात का बताया जा रहा है। कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक युवक रात अचानक गायब हो गया। खबर मिलते ही
 | 
हल्द्वानी-बस इतनी सी बात पर सुशीला तिवारी अस्पताल की ग्रील तोडक़र सोमेश्वर का युवक हुआ फरार, स्टाफ को सुबह लगी खबर

हल्द्वानी- विगत दिनों ऊधमसिंह नगर जिले में कई जगहों से क्वारंटाइन किये गये लोगों के भागने की खबर आयी। अब एक युवक हल्द्वानी में भाग गया। मामला देर रात का बताया जा रहा है। कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक युवक रात अचानक गायब हो गया। खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये। बताया जा रहा है कि युवक को 4 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया था। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसलिए उसे आज डिस्चार्ज किया जाना था लेकिन वह देर रात की फरार हो गया।

हल्द्वानी-बस इतनी सी बात पर सुशीला तिवारी अस्पताल की ग्रील तोडक़र सोमेश्वर का युवक हुआ फरार, स्टाफ को सुबह लगी खबर

आज सुबह इसकी सूचना मेडिकल पुलिस चौकी एसटीएच प्रसाशन ने सूचना दी थी। भर्ती वार्ड की खिडक़ी की ग्रिल तोडक़र फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी आन सिंह है। उसे स्टेडियम स्थित राहत केंद्र से एसटीएच शिफ्ट किया गया था। उसके बाद से वह लगातार गांव में मां की तबियत खराब होने की बात कहकर घर जाने की अनुमति मांग रहा था। लेकिन क्वारंटाइन पीरियड पूरा नहीं होने की वजह से उसे अनुमति नहीं मिली। अस्पताल में उसे जनरल वार्ड में भर्ती गया था।

आज सुबह तक अस्पताल स्टाफ चेक करने पहुंचा तो वह बेड पर नहीं मिला। इससे अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गये। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। दोपहर तक युवक 25 किमी पैदल चलकर भीमताल पहुंच गया था। जहां उसे पकड़ लिया गया। उसे कोतवाली ले जाया गया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। वाहनों का आवागमन बंद होने व जगह-जगह पुलिस की तैनाती के कारण युवक कही जाने का साहस नहीं जुटा पाया। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्‍यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। करीब 12 घंटे बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

यहाँ भी पढ़े

नैनीताल-लॉकडाउन के बीच पुलिस ने दर्ज किया पहला दहेज का मुकदमा, ऐसे युवती को फंसाया था प्रेमजाल में

रुद्रपुर- महिला के वायरल ऑडियों ने खोले सिपाही के काले राज, एसएसपी ने की बड़ी कार्यवाही