हल्द्वानी- सुमित हृदयेश ने ऐसे खोली नगर निगम की पोल, सामने रखा भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा

हल्द्वानी नगर निगम में कोरोनाकाल के दौरान हुए लाखों के घोटाले की पोल खुल गई है। कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने आरटीआई से मांगी गई जानकारी को सार्वजनिक करते हुए उन्होंने नगर निगम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उनकी माने तो कांग्रेस पहले भी नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बार धरना
 | 
हल्द्वानी- सुमित हृदयेश ने ऐसे खोली नगर निगम की पोल, सामने रखा भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा

हल्द्वानी नगर निगम में कोरोनाकाल के दौरान हुए लाखों के घोटाले की पोल खुल गई है। कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने आरटीआई से मांगी गई जानकारी को सार्वजनिक करते हुए उन्होंने नगर निगम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उनकी माने तो कांग्रेस पहले भी नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बार धरना प्रदर्शन कर चुकी है। वही अब सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी ने नगर निगम के भ्रष्टाचार के काले चिट्ठे सबके सामने खोल कर रख दिये है।

10 रुपये में खरीदा 90 पैसे का मास्क

सुमित हृदयेश ने बताया की कोरोनाकाल के दौरान नगर निगम द्वारा खरीदे मास्क, सैनिटाइजर, बॉडी प्रोटेक्शन किट, ग्लव्स 5 से लेकर 10 गुना अधिक रकम में खरीदी गई है। यही नहीं 90 पैसे में मिलने वाला सर्जिकल मास्क को भी नगर निगम ने पूरे 10 रुपये में खरीदा है, जिससे नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। सुमित हृदयेश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार पर भ्रष्टाचार की जांच करने का उनको कोई भरोसा नहीं है। इसलिए अब कांग्रेस इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।