हल्द्वानी- उत्तराखंड रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष ने त्रिवेन्द्र सरकार पर लगाया कोरोना फैलाने का आरोप, सुनाई ये आपबीती

उत्तराखंड रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने सरकार के कोरोना स्वास्थ्य परीक्षण पर सवाल उठाए हैं। राम सिंह ने होम कोरंटीन से अपनी आप बीती सुनाई है। राम सिंह ने कहा वह 12 मई को दिल्ली से उत्तराखंड में प्रवेश कर गए। इस बीच ना तो रास्ते में बार्डर पर किसी
 | 
हल्द्वानी- उत्तराखंड रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष ने त्रिवेन्द्र सरकार पर लगाया कोरोना फैलाने का आरोप, सुनाई ये आपबीती

उत्तराखंड रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने सरकार के कोरोना स्वास्थ्य परीक्षण पर सवाल उठाए हैं। राम सिंह ने होम कोरंटीन से अपनी आप बीती सुनाई है। राम सिंह ने कहा वह 12 मई को दिल्ली से उत्तराखंड में प्रवेश कर गए। इस बीच ना तो रास्ते में बार्डर पर किसी तरह की कोई चैकिंग हुई और न हीं हल्द्वानी पहुंचने पर ढंग से स्वास्थ्य जांच। उनके अनुसार बाहरी राज्य से उत्तराखंड प्रवेस करने पर उनकी कोई कोरोना जांच भी नहीं हुई। ऐसे में यदी सरकार सभी प्रवासियों के साथ ये रवैया अपना रही है, ऐसे हालातों में उत्तराखंड कोरोना से सुरक्षित नहीं है।

हल्द्वानी- उत्तराखंड रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष ने त्रिवेन्द्र सरकार पर लगाया कोरोना फैलाने का आरोप, सुनाई ये आपबीती

त्रिवेंद्र सरकार पर लगाया कोरोना फैलाने का आरोप

उनकी माने तो हल्द्वानी स्टेडियम में स्वास्थ्य परीक्षण के नाम पर केवल उनके शरीर का तापमान मशीन द्वारा जांचा गया। वही बार्डर पर भी केवल आने जाने की परमिशन पुलिस द्वारा चेक करी गई। उन्होंने कहा बॉर्डर पर ही कोरोना टेस्ट होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसी कारण प्रदेश में कोरोना के केस अचानक बढ़ गए हैं। उन्होंने त्रिवेन्द्र सरकार पर कोरोना फैलाने का आरोप लगा डाला हैं।