हल्द्वानी- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने धूल में उड़ा दिया चायवाला, सोती रही हल्द्वानी पुलिस

Haldwani News- रामपुर रोड पर आज तडक़े एक अज्ञात वाहन ने चाय वाले को कुचल डाला। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। हादसे के जानकारी बहुत देर बाद लोगों को मिली। तब तक चायवाला दम तोड़ चुका था। बाद में हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे बिहारी पेट्रोल पम्प के सामने
 | 
हल्द्वानी- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने धूल में उड़ा दिया चायवाला, सोती रही हल्द्वानी पुलिस

Haldwani News- रामपुर रोड पर आज तडक़े एक अज्ञात वाहन ने चाय वाले को कुचल डाला। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। हादसे के जानकारी बहुत देर बाद लोगों को मिली। तब तक चायवाला दम तोड़ चुका था। बाद में हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे बिहारी पेट्रोल पम्प के सामने का है। यहां एक खोखे मेें देवलचौड़ बंदोबस्ती के रहने वाले कुन्दन सिंह दरम्वाल चाय की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि हर दिन वह करीब 5 बजे अपनी दुकान खोलते थे। आज सुबह भी वह 5 बजे दुकान पर पहुंचे।

हल्द्वानी- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने धूल में उड़ा दिया चायवाला, सोती रही हल्द्वानी पुलिस

इस बीच रुद्रपुर से तेज रफ्तार में आये वाहन ने उन्हें रौंद डाला। बताया जा रहा है कि वह सामने पेट्रोल पम्प पर पानी लेने गये थे। लेकिन वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी की उन्हेें सडक़ के बाहर ही कुचल गया। सामने लगे डिवाइडर तक टेडा हो गया। वहा पहुंचे पेट्रोल पम्प कर्मचारियों की माने तो वाहन की रफ्तार इतनी थी कि उन्होंने केवल धूल ही धूल देखी। बाद में पता चला कि चायवाला को रौंदकर चला गया। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया लेकिन तब तक कुन्दन दरम्वाल दम तोड़ चुके थे। वह चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

हल्द्वानी- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने धूल में उड़ा दिया चायवाला, सोती रही हल्द्वानी पुलिस

रामपुर रोड पर हुए सडक़ हादसे की खबर टीपीनगर चौकी के इंचार्ज से लेकर सिपाही तक को नहीं दी। हादसे के बारे में पूछने पर वह सिर्फ पता करते है कि बात करती रही। जबकि हादसा सुबह 5 बजे का है। वही हादसे की जानकारी के लिए कोतवाल और एसपी सीटी तक को फोन किया गया लेकिन सुबह 11 बजने के बावजूद दोनों अधिकारियों का फोन तक नहीं उठा। हादसे के चंद कदम दूरी पर महेन्द्रा शोरूम और नैनीताल मोट्र्स है। यहां लगे सीसीटीवी से अज्ञात वाहन तक पहुंचा जा सकता था। लेकिन टीपीनगर पुलिस नींद के झोंके पर थी। कुन्दन सिंह के 5 बच्चे है। दो लड़कियों की शादी और चुके है जबकि दो लड़किया और एक लडक़े के शादी होनी है। कुन्दन सिंह अपने भरापूरा परिवार छोडक़र चला गया।