हल्द्वानी-समाज सुधार में महिलाओं को अहम योगदान- पाण्डे, महिलाओं को अधिकारों के प्रति ऐसे कराया जागरूक
हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- बाल विकास परियोजना के तहत आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें निर्भया प्रकोष्ठ काउन्सलर जया पाण्डे द्वारा घरेलू हिंसा से संबन्धित विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को हर पल अपने हक और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। कानून में महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ तमाम अधिकार दिए है। उन्होंने महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने की समझाइश देते हुए कानून की विस्तार से जानकारी दी। विधिक सहायता के माध्यम से महिलाएं अपने साथ हो रहे अन्याय की शिकायत कर सकती है।
घरेलू हिंसा मामलों के लिए जनता का सहयोग जरूरी
वही सुवरवाईजर चन्द्रा जोशी ने बताया कि परिवार के साथ समाज सुधार में भी महिलाओं का योगदान सराहनीय है। महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा और अपने आसपास के क्षेत्र में बाल विवाह, घरेलू हिंसा जैसे मामलों पर रोक लगाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। खासकर स्थानीय जनप्रतिनिधि इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। असंतुलित लिंगानुपात को कम करने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान सुपरवाईजर सुभलता गौनिया, जानकी उपाध्याय, कुसुम जोशी मौजूद रही।