हल्द्वानी गोलीकांड के बाद अब यहां युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, पूर्व एसएसआई का बेटा है युवक
Rudrapur Crime news- विगत दिवस हल्द्वानी में हुए गोलीकांड की आंच अभी गर्म ही है इसी बीच रुद्रपुर से खबर आयी कि यहां एक युवक ने ने खुद को गोली से उड़ा दिया। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि युवक ने अपने रिटायर एएसआई पिता की बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। मृतक की पहचान 29 वर्षीय प्रभात पुत्र दीवान निवासी भगवानपुर के रूप में हुई।
घटना देर रात की बतायी जा रही है। मृतक बेरोजगार था। लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जैसे ही देर रात परिजन सोये तो उसने पिता की बंदूक से खुद को गोली से उड़ा लिया। परिजनों का आरोप है कि उसने किसी के द्वारा परेशान करने की बात कही थी। मृतक का परिवार मूलरूप से अल्मोड़ा के कसा बैडं धौलछीना का रहने वाला है। आत्महत्या की सूचन पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव का पंचनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम करा रही है।