हल्द्वानी-शेमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया 73वां स्वतंत्रता दिवस

हल्द्वानी– शेमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर चेयरमैन दयासागर बिष्ट एवं प्रधानाचार्या चन्द्रकला अमोला ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। समस्त स्टाफ ने तिरंगे के सम्मान में गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों द्वारा नन्हा मुन्हा राही हूँ, ये देश है
 | 
हल्द्वानी-शेमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया 73वां स्वतंत्रता दिवस

हल्द्वानी– शेमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर चेयरमैन दयासागर बिष्ट एवं प्रधानाचार्या चन्द्रकला अमोला ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। समस्त स्टाफ ने तिरंगे के सम्मान में गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों द्वारा नन्हा मुन्हा राही हूँ, ये देश है वीर जवानों का पर नृत्य कर माहौल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया।

हल्द्वानी-शेमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया 73वां स्वतंत्रता दिवस

नन्हे मुन्हे बच्चों ने कन्धों से मिलते है कन्धे, ऐ वतन मेरे वतन, दिल दिया है जान भी देंगे, मां तुझे सलाम, सत्यमेव जयते आदि सुन्दर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देशप्रेम से भरे बच्चों ने देश में हो रहे परिवर्तनों को कविता के माध्यम से बड़े सुन्दर ढंग से व्यक्त किया। गाँधीजी के आदर्शों पर आधारित नाटिका को दर्शकों ने खूब सराहा।

हल्द्वानी-शेमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया 73वां स्वतंत्रता दिवस

चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबन्धन पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने बच्चों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देशहित में किये जा रहे प्रयासों से प्रेरणा लेने की बात कही। प्रधानाचार्या सीके अमोला ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों से से एक जिम्मेदार व अच्छा नागरिक बनने को कहा। कार्यक्रम का संचालन बरखा मदान ने किया। इस दौरान चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।