हल्द्वानी-शेमफोर्ड स्कूल ने मनाया हरेला पर्व, शुद्ध वातावरण को किया पौधारोपण

हल्द्वानी- शेमफोर्ड स्कूल के विद्यालय परिसर में हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सभी शिक्षक व संस्थान के सदस्यों व छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन रिचा बिष्ट, प्रधानाचार्या सी के अमोला एवं डायरेक्टर
 | 
हल्द्वानी-शेमफोर्ड स्कूल ने मनाया हरेला पर्व, शुद्ध वातावरण को किया पौधारोपण

हल्द्वानी- शेमफोर्ड स्कूल के विद्यालय परिसर में हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सभी शिक्षक व संस्थान के सदस्यों व छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन रिचा बिष्ट, प्रधानाचार्या सी के अमोला एवं डायरेक्टर राजेश बिष्ट के निर्देशन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सैकड़ों पेड़-पौंधे आम, कटहल, मोहगिनी, सगवान, अमरूद, आंवला, लीची, गुलमोहर, गुलाब आदि फलदार और छायादार वृक्षों को लगाया गया।

हल्द्वानी-शेमफोर्ड स्कूल ने मनाया हरेला पर्व, शुद्ध वातावरण को किया पौधारोपण

बच्चों ने लिया बढ़-चढक़र

पौधारोपण व संरक्षण अभियान के तहत सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मौके पर चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने सभी सदस्यों को हरेला पर्व की बधाई दी और छात्रों को पौधारोपण के लिए प्रेरित कर लगाये गये वृक्षों की देखभाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का श्रृंगार हैं, ग्लोबल वार्मिंग भी इस बात का संकेत दे रही है। पर्यावरण प्रदूषित होने से पृथ्वी पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। यह मानव और जीवों के लिए सबसे बड़ा वरदान साबित होगा।

हल्द्वानी-शेमफोर्ड स्कूल ने मनाया हरेला पर्व, शुद्ध वातावरण को किया पौधारोपण

प्रधानाचार्या सीके अमोला ने सभी बच्चों को सीख दी कि हमें पेड़-पौंधों से ही प्राण, वायु और शुद्ध वातावरण प्राप्त होता है। पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने में पेड़ हमारी मदद करते हैं। इसलिए हम सभी को अपने एवं भावी पीढ़ी के स्वस्थ्य एवं सुन्दर भविष्य के लिए जीवन में एक पेड़ प्रत्येक वर्ष अवश्य लगाना चाहिए। इस पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान भूपाल सिंह मनराल, विनोद खोलिया, पान सिंह पडियार, सन्तोष पाण्डेय, पवन मेहरा आदि मौजद थे।