हल्द्वानी- शैमफोर्ड के छात्रों ने 10वीं में हासिल किए शत-प्रतिशत अंक, हर्षित जोशी बने स्कूल टॉपर

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इसमें हल्द्वानी के गोरापड़ाव स्थित शैमफोर्ड विद्यालय का परिक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय के छात्र हर्षित जोशी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। हर्षित के पिता मोहन चंद्र जोशी साधारण परिवार से
 | 
हल्द्वानी- शैमफोर्ड के छात्रों ने 10वीं में हासिल किए शत-प्रतिशत अंक, हर्षित जोशी बने स्कूल टॉपर

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इसमें हल्द्वानी के गोरापड़ाव स्थित शैमफोर्ड विद्यालय का परिक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय के छात्र हर्षित जोशी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। हर्षित के पिता मोहन चंद्र जोशी साधारण परिवार से हैं और उनकी माँ हेमा जोशी घरेलू महिला हैं। वह नया बाजार हल्दूचौड़ के रहने बाले हैं।वही दूसरे स्थान पर सलोनी कवि दयाल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।सलोनी कवि दयाल ने हिन्दी विषय में शत प्रतिशत (100) अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने माता-पिता का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के 65 प्रतिशत छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। विद्यालय प्रबंधक दया सागर बिष्ट ने प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ व बच्चों को सफल परिणाम के लिए बधाई व शुभ कामनाऐं दी एवं मिष्ठान वितरण किया। इसके साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हल्द्वानी- शैमफोर्ड के छात्रों ने 10वीं में हासिल किए शत-प्रतिशत अंक, हर्षित जोशी बने स्कूल टॉपर

टॉपर लिस्ट

1. हर्षित जोशी- 92%
2. सलोनी कवि दयाल- 91%