हल्द्वानी-(शर्मनाक)-शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर ने अपनी नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म, बाप-बेटी का रिश्ता हुआ तार-तार

हल्द्वानी-आये दिन देवभूमि में दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। हल्द्वानी जैसे शांत शहर में भी ऐसा ही घिघौना मामला सामने आया। जहां एक बाप ने अपनी नाबलिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया है ऐसा आरोप लगा है। शहर का यह प्रतिष्ठित डॉक्टर अपनी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में डेढ़ साल बाद
 | 
हल्द्वानी-(शर्मनाक)-शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर ने अपनी नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म, बाप-बेटी का रिश्ता हुआ तार-तार

हल्द्वानी-आये दिन देवभूमि में दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। हल्द्वानी जैसे शांत शहर में भी ऐसा ही घिघौना मामला सामने आया। जहां एक बाप ने अपनी नाबलिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया है ऐसा आरोप लगा है। शहर का यह प्रतिष्ठित डॉक्टर अपनी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में डेढ़ साल बाद गिरफ्तार हुआ है। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर ने बताया कि पूरे मामले की जांच करते हुए पुलिस ने डॉक्टर पर पॉस्को एक्ट और धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार करते हुए पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायालय में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हल्द्वानी-(शर्मनाक)-शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर ने अपनी नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म, बाप-बेटी का रिश्ता हुआ तार-तार

बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर की पत्नी ने डेढ़ साल पहले अपनी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला उत्तर प्रदेश के बनारस के लंका थाने में दर्ज कराया था। रिपोर्ट में उसने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामला उत्तराखंड का होने के बाद कोर्ट ने केस को हल्द्वानी थाने में ट्रांसफर कर दिया था। इस मामले में हल्द्वानी पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी डॉक्टर और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी हल्द्वानी के एक नामी अस्पताल के मालिक की पत्नी उत्तर प्रदेश बनारस काशी हिंदू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर तैनात है। डेढ़ साल पहले महिला ने अपने डॉक्टर पति पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।