हल्द्वानी-वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा से आहत, कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और पत्नी ने दिया इस्तीफा

Haldwani News- इन दिनों प्रदेश भर में पंचायत चुनाव जोरों पर है। पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान हो चुका हैं। दूसरे चरण में मतदान की तैयारी चल रही है। पहले चरण के मतदान से ठीक पहले भाजपा ने पार्टी के खिलाफ चल रहे अपने कई नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
 | 
हल्द्वानी-वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा से आहत, कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और पत्नी ने दिया इस्तीफा

Haldwani News- इन दिनों प्रदेश भर में पंचायत चुनाव जोरों पर है। पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान हो चुका हैं। दूसरे चरण में मतदान की तैयारी चल रही है। पहले चरण के मतदान से ठीक पहले भाजपा ने पार्टी के खिलाफ चल रहे अपने कई नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और पूर्व राज्य दर्जा मंत्री ने खुद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

हल्द्वानी-वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा से आहत, कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और पत्नी ने दिया इस्तीफा
पिथौरागढ़ में कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय और उनकी पत्नी जिला प्रधान संगठन की पूर्व महामंत्री जानकी उपाध्याय ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। बता दें कि हरीश उपाध्याय की पत्नी जानकी उपाध्याय दिगरा मुवानी जिला पंचायत सीट से उम्मीदवार हैं। उपाध्याय का आरोप है कि उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का साथ नहीं मिला। जबकि कांग्रेस के नेता दूसरे प्रत्याशियों को सपोर्ट कर रहे है। पंचायत चुनाव में उनकी उपेक्षा की जा रही है। इसके चलते वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उनकी पत्नी जानकी उपाध्याय ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। दोनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
News Hub