हल्द्वानी- सड़कों की दुर्दशा देख युवा कांग्रेसियों ने रोपे गठ्ठों पर पौधे, भाजपा के खिलाफ किया कड़ा प्रदर्शन

हल्द्वानी में सड़कों की हालत बेहद खराब होने के कारण सड़क पर बनें गठ्ठों पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधे रोप दिये। कांगेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के बॉम्बे हॉस्पिटल आवास विकास रोड के सामने गड्ढों में पौधे रोप कर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना कड़ा विरोध प्रदर्शित किया। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस
 | 
हल्द्वानी- सड़कों की दुर्दशा देख युवा कांग्रेसियों ने रोपे गठ्ठों पर पौधे, भाजपा के खिलाफ किया कड़ा प्रदर्शन

हल्द्वानी में सड़कों की हालत बेहद खराब होने के कारण सड़क पर बनें गठ्ठों पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधे रोप दिये। कांगेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के बॉम्बे हॉस्पिटल आवास विकास रोड के सामने गड्ढों में पौधे रोप कर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना कड़ा विरोध प्रदर्शित किया। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने बताया कि शहर के हर क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब है, सड़कों ने पूरी तरह से गठ्ठों का रूप ले लिया है।

उन्होने कहा कि बरसात के कारण सड़के पूरी जलमग्न हो जाती है, जिस कारण लोगों को आवगमन के दौरान भी कई समस्याएं झेलनी पड़ती है। लेकिन फिर भी प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। भाजपा सरकार पर निशाना सादते हुए विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत ने कहा कि भाजपा सरकार कों जनता की समस्याओं से कोई मतलब नही है, वह सिर्फ नए नए जुमले के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाए जा रही है। उन्होने बताया कि जनता की अनदेखी भाजपा को आने वाले चुनाव में बहुत महंगी पड़ेगी जनता इसका मुंहतोड़ जवाब भाजपा को देगी।

प्रदर्शन के दौरान ये लोग रहे मौजूद

जीवन सिंह बिष्ट, हेमंत कुमार सूरज, हर्षित भट्ट, हर्षित जोशी, राज बिष्ट मुन्ना, हिमांशु भट्ट, हनी बिष्ट, सुरेश किरौला, रुपेश गोस्वामी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।