हल्द्वानी-सरकार ने दिया एक और मौका, इस दिन तक आधार से लिंक करा ले राशन कार्ड
हल्द्वानी-अगर आपने अभी तक अपना राशनकार्ड लिंक नहीं कराया है तो जल्द राशन कार्ड आधार नंबर से लिंक करवा लें। इसके लिए केंद्र सरकार ने 15 फरवरी तक का समय दिया है। इसके बाद राशनकार्ड धारकों को राशन मिलना बंद हो सकता है।वही अगर आपका आधार अपडेट नहीं हुआ तो केंद्र सरकार द्वारा राशन पर
| Jan 22, 2021, 10:38 IST
हल्द्वानी-अगर आपने अभी तक अपना राशनकार्ड लिंक नहीं कराया है तो जल्द राशन कार्ड आधार नंबर से लिंक करवा लें। इसके लिए केंद्र सरकार ने 15 फरवरी तक का समय दिया है। इसके बाद राशनकार्ड धारकों को राशन मिलना बंद हो सकता है।वही अगर आपका आधार अपडेट नहीं हुआ तो केंद्र सरकार द्वारा राशन पर दी जाने वाली राज्य सरकार की सब्सिडी रोक दी है।
हाल ही में राज्य सरकार ने ऐसी यूनिटों को अपने पोर्टल से हटा दिया था, जिनका आधार कार्ड राशनकार्ड के साथ लिंक नहीं हुआ है। अब आधार अपडेट करने के लिए अब 15 फरवरी तक का समय दिया है। इस संबंध में डीएसओ मनोज कुमार ने बताया कि जिले में 59 हजार लोगों का आधार राशन कार्ड से लिंक नहीं हुआ है। हालांकि 14 हजार लोगों का आधार अपडेट कर दिया गया है।
WhatsApp
Group
Join Now
