हल्द्वानी-(खुलासा)-बहू को पत्नी बनाकर ससुर रहता था साथ, बरेली की सीमा का था देवलचौड़ में मिला अधजला कंकाल

Haldwani Crime News- विगत 4 सितंबर को देवलचौड़ हरिपुर जमन सिंह गांव में मिले कंकाल की शिनाख्त कर ली गई है। इसके लिए पुलिस का काफी मसक्कत करनी पड़ी। आखिरकार पुलिस महिला के हत्यारे तक पहुंच गई। महिला की हत्या उसी पति ने की थी। हत्या की वजह अवैध संबंध से जोड़ा जा रहा है।
 | 
हल्द्वानी-(खुलासा)-बहू को पत्नी बनाकर ससुर रहता था साथ, बरेली की सीमा का था देवलचौड़ में मिला अधजला कंकाल

Haldwani Crime News- विगत 4 सितंबर को देवलचौड़ हरिपुर जमन सिंह गांव में मिले कंकाल की शिनाख्त कर ली गई है। इसके लिए पुलिस का काफी मसक्कत करनी पड़ी। आखिरकार पुलिस महिला के हत्यारे तक पहुंच गई। महिला की हत्या उसी पति ने की थी। हत्या की वजह अवैध संबंध से जोड़ा जा रहा है। आज पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि बरेली निवासी एक युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों के हरिपुर जमनसिंह में किराये पर रहता था। जहां उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जला दिया। मामले तक खुला जब वहा खेल रहे बच्चों ने महिला की अधजली लाश देखी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के लाश को कब्जे में लिया था। जिसके बाद पुलिस कंकाल के जांच में जुट गई।

हल्द्वानी-(खुलासा)-बहू को पत्नी बनाकर ससुर रहता था साथ, बरेली की सीमा का था देवलचौड़ में मिला अधजला कंकाल

मकान मालिक ने खोला राज

मकान मालिक ने पूछताछ में पता चला कि लाश बरेली की रहने वाली महिला की है। जो कुद समय पहले उनके यहां किराये पर रह रही थी। कपड़ों से महिला की पहचान मकान मालिक ने की। जिसके बाद पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुट गई। पेशे से राजमिस्त्री का काम करने वाले बरेली निवासी मदन लाल ने हरिपुर जमन सिंह गांव में रहने वाले गुरचरन सिंह पुत्र बहादुर सिंह के यहां 10 सितंबर को किराये पर कमरा लिया। गुररचन ने बताया कि 18 सितंबर को मदन ने बताया कि उसकी पत्नी सीमा के किसी से अवैध संबंध थे। इसके चलते वह फरार हो गई। जिसके बाद वह दो बच्चों को लेकर वहां से चला गया, मदन लाल दोबारा वापस नहीं आया। कुछ समय बाद एक महिला के कंकाल मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। पुलिस जांच में जुटी तो कंकाल का संबंध गुरचरन के घर तक पहुंचा। जहां से हत्या के राज खुले।

अवैध संबंधों में हुई सीमा की हत्या

पुलिस ने उसे कल देर शाम रामपुर रोड से गिफ्तार कर लिया। उसके बाद जो खुलासा हुआ। सुनकर पुलिस भी चौक गई। सीमा मदन की पत्नी नहीं बल्कि बहू थी। उसका बेटा मानसिक रूप से अवस्था हो गया। जिसके बाद बहू ने गांव के कई युवकों के अवैध संबंध बनाना शुरू कर दिया। इस कारण मेरी खूब बदनामी हो गई। करीब एक साल पहले मेरी पत्नी का देहांत हो गया। जिसके बाद व अपने छोटे बेटे व उसकी बेटी को लेकर हल्द्वानी आया। यहंा ठेकेदार के यहां काम करने लगा। सीमा भी साथ रहने लगी। लेकिन मेरे काम पर जाने के बाद वह लडक़ों के साथ फिर से बातें करने लगी। उस रात उसके साथ मेरा खूब झगड़ा हुआ। इस दौरान उसने दो बच्चों और मुझे मारकर यहां से भागने की बात कही।

पत्नी के मरने के बाद बहू सीमा का बनाया पत्नी

काफी विवाद के बीच दोनों की बीच हाथापाई हुई। सीमा ने मेरा गला पकड़ लिया। मैंने भी उसका गला पकड़ा। वह कुछ देर बाद बेहोश हो गई। जिसके बाद मेै उसे जंगल की तरफ ले गया। जहां में उसके ऊपर चापड़ से कईवार किये। शव जलाया और कमरे पर चले आया। अगले दिन में दो बच्चों को लेकर बरेली चला गया। मकान मालिक की सर्तकता पर पूरे हत्याकांउ का राज खुल गया। हत्यारोपी मदन लाल करीब 50 साल है। जिसके बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुट गई।