हल्द्वानी-रेनबो एकाडेमी ने मनाया अर्थ डे, कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को दी पर्यावरण की जानकारी

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-रेनबो एकाडेमी में पृथ्वी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अर्थ डे के मौके पर रेनबों स्कूल ने पर्यावरणीय सैनिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें तुम पर गर्व है। स्कूल ने कार्यक्रम में जीत दर्ज की। विश्व पृथ्वी दिवस पर
 | 
हल्द्वानी-रेनबो एकाडेमी ने मनाया अर्थ डे, कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को दी पर्यावरण की जानकारी

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-रेनबो एकाडेमी में पृथ्वी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अर्थ डे के मौके पर रेनबों स्कूल ने पर्यावरणीय सैनिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें तुम पर गर्व है। स्कूल ने कार्यक्रम में जीत दर्ज की। विश्व पृथ्वी दिवस पर स्वच्छ जाओ गो ग्रीन चलो का कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर संदेश दिये गये। इस मौके पर रेनबों एकाडेमी, शिवालिक इंटरनेशनल, डीएवी और क्यून पब्लिक स्कूल ने टीमों ने प्रतिभाग किया।

हल्द्वानी-रेनबो एकाडेमी ने मनाया अर्थ डे, कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को दी पर्यावरण की जानकारी

पेड़ों के बिना नहीं रह सकता मनुष्य

इसके अलावा पृथ्वी दिवस पर इस तथ्य के बावजूद कि हम पेड़ों के बिना नहीं रह सकते हैं, वनों की कटाई की दर खतरनाक रूप से अधिक है, क्या रणनीतियों का पालन किया जाना चाहिए ताकि हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रभावित कर सकें। इस सवाल का जवाब टीम ने बड़ी बेबाकी से दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पृथ्वी दिवस की गतिविधियों में पूरी दुनिया में लगभग एक अरब से अधिक लोग हर साल भाग लेते हैं। इस प्रकार इतनी बड़ी संख्या के साथ यह पूरी दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक आन्दोलन है। पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रद्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इस तारीख के समय उत्तरी गोलाद्र्ध में वसंत और दक्षिणी गोलाद्र्ध में शरद का मौसम रहता है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे।