हल्द्वानी- पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की गढ़वाली गीत के अभिनेता जसपाल का निधन, पहले इसी गीत की अभिनेत्री ने तोड़ा था दम

हल्द्वानी-उत्तराखंड लगातार अपने कलाकारों को खोते जा रहा है। अपने अभिनय के दम पर पूरे देवभूमि मेंं नाम कमाने वाले जसपाल नेगी का आज निधन हो गया। इससे पूरा उत्तराखंड संगीत जगत स्तब्ध रह गया। पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की जैसे उत्तराखंड के कई सुपरहिट गीतों में अभिनय करने वाले अभिनेता जयपाल नेगी की आज अचानक
 | 
हल्द्वानी- पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की गढ़वाली गीत के अभिनेता जसपाल का निधन, पहले इसी गीत की अभिनेत्री ने तोड़ा था दम

हल्द्वानी-उत्तराखंड लगातार अपने कलाकारों को खोते जा रहा है। अपने अभिनय के दम पर पूरे देवभूमि मेंं नाम कमाने वाले जसपाल नेगी का आज निधन हो गया। इससे पूरा उत्तराखंड संगीत जगत स्तब्ध रह गया। पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की जैसे उत्तराखंड के कई सुपरहिट गीतों में अभिनय करने वाले अभिनेता जयपाल नेगी की आज अचानक तबीयत खराब होने से निधन हो गया। आनन-फानन में उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले मार्च में उनके संग इसकी गीत में अभिनय करने वाली रीना रावत का निधन हो गया था।

हल्द्वानी- पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की गढ़वाली गीत के अभिनेता जसपाल का निधन, पहले इसी गीत की अभिनेत्री ने तोड़ा था दम

मूल रूप से पौड़ी के संगलाकोटी निवासी जयपाल का परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है। आज दिल्ली के निगम वार्ड घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। जिसमें कई लोक कलाकार भी शामिल होंगे।

हल्द्वानी- पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की गढ़वाली गीत के अभिनेता जसपाल का निधन, पहले इसी गीत की अभिनेत्री ने तोड़ा था दम

सुपरहिट गढ़वाली वीडियो गीत पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की, लगदी छै तु बड़ी कमाल की में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री स्व. रीना रावत के साथ जयपाल नेगी ने जबर्दस्त अभिनय किया था। उनके निधन पर उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत बड़ी क्षति पहुंची है।