हल्द्वानी- प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार से की ये मांग, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश महामन्त्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि हल्द्वानी में नहर कवरिंग का कार्य अधूरा पड़ा है जिस कारण उस क्षेत्र के लोगो व पूरे शहर को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शासन को इससे कोई लेना देना नही ऐसा लग रहा है जो बड़ी
 | 
हल्द्वानी- प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार से की ये मांग, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश महामन्त्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि हल्द्वानी में नहर कवरिंग का कार्य अधूरा पड़ा है जिस कारण उस क्षेत्र के लोगो व पूरे शहर को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शासन को इससे कोई लेना देना नही ऐसा लग रहा है जो बड़ी चिंता का विषय है। जबकि पूर्व में कुमाऊँ आयुक्त द्वारा कहा गया कि अक्टूबर प्रथम सप्ताह में कार्य शुरू किया जाएगा। लेकिन कार्य नही शुरू किया जाने से प्रतीत हो रहा है कि शासन इस मामले में गम्भीर नही है।

नहर कवरिंग और जमीन फ्री होल्ड प्रक्रिया शुरू करने की मांग

महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामन्त्री वीरेंद्र गुप्ता ने सरकार से जमीनों को फ्री होल्ड करने की प्रक्रिया को सीघ्र शुरू करने की मांग की है। जनवरी में हुए केबिनेट के फैसले को धरातल में लागू किया जाय जिससे सरकार को राजस्व में बढ़ोत्तररी भी हो और आमजनता को लाभ मिले। उनकी माने तो फ्री होल्ड नही होने की वजह से कई प्रकार की व्यवसायिक गतिविधिया रुकी है। प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियो ने एक स्वर में मांग की है यदि नहर कवरिंग का कार्य सीघ्र नही शुरू हुआ व फ्रीहोल्ड को सीघ्र लागू नही किया तो व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होगा।

ये रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामन्त्री राजेन्द्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामन्त्री वीरेंद्र गुप्ता, अमरजीत सेठी, प्रमोद गोल्डी, पूरन साह, विनोद सडाना, प्रदीप सबरवाल, आनंद बिनवाल, हाजी नफीस, अशोक वार्ष्णेय, रिसब पाठक, सजंयबड़ी वर्मा, नुसरत सिद्दकीं, राकेश गुप्ता, नरेश अग्रवाल, देवेंद्र कोहली, सन्दीप जोशी, नितेश थुवाल, महेंद्र बिष्ट, परबजोत चंडोक, मुकेश खन्ना, आदि मौजूद रहे।