हल्द्वानी- एबीएम स्कूल के प्रकाश सिंह बिष्ट ने किया कमाल , गणित में हासिल किए 100 अंक

हल्द्वानी: सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन 12वीं 2019 (CBSE 12th Result 2019) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस साल का कुल रिजल्ट 83.4 प्रतिशत है। एक बार फिर लड़कियों ने अपने प्रदर्शन से लड़कों को पिछाड़ दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत भी बढ़ा है। हंसिका शुक्ला (Hansika Shukla) और करिश्मा अरोड़ा (Karishma
 | 
हल्द्वानी- एबीएम स्कूल के प्रकाश सिंह बिष्ट ने किया कमाल , गणित में हासिल किए 100 अंक

हल्द्वानी:  सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन 12वीं 2019 (CBSE 12th Result 2019) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस साल का कुल रिजल्ट 83.4 प्रतिशत है। एक बार फिर लड़कियों ने अपने प्रदर्शन से लड़कों को पिछाड़ दिया है।  इस साल कुल पास प्रतिशत भी बढ़ा है। हंसिका शुक्ला (Hansika Shukla) और करिश्मा अरोड़ा (Karishma Arora) ने CBSE 12th board Result में पहला स्थान हासिल किया। दोनों ने 499 मार्क्स हासिल किए हैं। ऋषिकेश उत्तराखंड की गौरांगी चावला (Gaurangi Chawla) को दूसरा स्थान मिला है। गौरांगी ने 500 में से 498 मार्क्स हासिल किए हैं।

बात हल्द्वानी की करें तो फतेहपुर स्थित एबीएम स्कूल के छात्रों ने इस बार फिर अपना परचम लहराया है। स्कूल के प्रकाश सिंह बिष्ट ने 94 प्रतिशत प्राप्त किए। प्रकाश ने गणित में 100, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 95 और फिजिक्ल एजुकेशन में 98 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके अलावा स्कूल की विवेक भट्ट ने 92.2 प्रतिशत,गौरव गुणवंत 91.2 प्रतिशत, भूमिका 89.2 प्रतिशत और दीपांशु बिष्ट ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इस बारे में स्कूल के प्रबंधक दिवस शर्मा ने कहा कि देशभर के सभी विद्यार्थियों को उनके सफल नतीजों के लिए बधाई देता हूं। साल भर पढ़ाई करने के बाद वह यह कामयाबी प्राप्त करते हैं। भविष्य के लिए सभी को एबीएम परिवार की ओर से शुभकामनाएं।