हल्द्वानी-इस थानाध्यक्ष की प्लानिंग से धरे का धरा रह गया महिला-पुरूष का काला कारोबार, लोग बोले Good Job

हल्द्वानी-बनभूलपुरा पुलिस के हाथ आज एक और बड़ी सफलता लगी। इससे पहले भी बनभूलपुरा पुलिस थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में कई नशे के कारोबारियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी हैं। बनभूलपुरा पुलिस का यह अभियान जारी है। उनकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित हुए है। वही क्षेत्र के संदिग्धों और काले कारोबारियों में
 | 
हल्द्वानी-इस थानाध्यक्ष की प्लानिंग से धरे का धरा रह गया महिला-पुरूष का काला कारोबार, लोग बोले Good Job

हल्द्वानी-बनभूलपुरा पुलिस के हाथ आज एक और बड़ी सफलता लगी। इससे पहले भी बनभूलपुरा पुलिस थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में कई नशे के कारोबारियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी हैं। बनभूलपुरा पुलिस का यह अभियान जारी है। उनकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित हुए है। वही क्षेत्र के संदिग्धों और काले कारोबारियों में भय का माहौल है। आज दो स्मैक तस्करों को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया। जिनसे 13.5 ग्राम स्मैक बरामद की। तस्कर बरेली से स्मैक लाकर हल्द्वानी में महंगे दामों पर बेचते थे।

हल्द्वानी-इस थानाध्यक्ष की प्लानिंग से धरे का धरा रह गया महिला-पुरूष का काला कारोबार, लोग बोले Good Job

13.5 ग्राम स्मैक के साथ महिला-पुरूष गिरफ्तार

देर रात बनभूलपुरा पुलिस को सूचना मिली कि एक स्मैक तस्कर जलाल शाह बाबा मजार के पास खड़ा है। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने प्लानिंग के तहत युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम फैसल पुत्र मस्तान निवासी वेस्टंगज किदवईनगर उम्र 28 बताई। इस दौरान चैकिंग में उसके पास से 7.9 ग्राम स्मैक मिली और बैग में अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बहेेड़ी से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में ऊंचे दामों में बेचता है। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया।

हल्द्वानी-इस थानाध्यक्ष की प्लानिंग से धरे का धरा रह गया महिला-पुरूष का काला कारोबार, लोग बोले Good Job

लोगों ने की थानाध्यक्ष के कार्यशैली की प्रशंसा

वही दूसरी सफलता पुलिस को आज सुबह मिली। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शहनाज पत्नी स्व. इरफन निवासी जवाहरनगर उम्र 34 बताया। शहनाज के पास को पुलिस को 5.6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस कई संदिग्धों पर नजर रखे हुए है। किसी भी तरह की सूचना मिलते ही पुलिस हर संभव कार्रवाई करने को तैयार है। बता दें कि थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने चार्ज लेते ही बनभूलपुरा में नशे के कारोबारियों की जड़ें हिला दी है। लगातार एक के बाद एक गिरफ्तारी क्षेत्र में हो रही है। स्थानीय लोग भी उनकी कार्यशैली की प्रशंसा कर रहे हैं।