हल्द्वानी-पंचायत चुनाव में विधायक दुम्का हुए फेल, भगत भी नहीं भाप पाये निर्दलियों की चाल

Panchayat Chunav Result-2019 -पंचायत चुनाव का परिणाम देर रात तक चलता रहा। प्रत्याशी अपनी हार-जीत को लेकर बार-बार वोटों की गिनती पर नजर गड़ाये बैठे थे। सबसे बड़ा घमासान लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। यहां विधायक नवीन दुम्का की साख दांव पर लगी थी। उनके विधानसभा भाजपा समर्थित दोनों जिला पंचायत सदस्यों को
 | 
हल्द्वानी-पंचायत चुनाव में विधायक दुम्का हुए फेल, भगत भी नहीं भाप पाये निर्दलियों की चाल

Panchayat Chunav Result-2019 -पंचायत चुनाव का परिणाम देर रात तक चलता रहा। प्रत्याशी अपनी हार-जीत को लेकर बार-बार वोटों की गिनती पर नजर गड़ाये बैठे थे। सबसे बड़ा घमासान लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। यहां विधायक नवीन दुम्का की साख दांव पर लगी थी। उनके विधानसभा भाजपा समर्थित दोनों जिला पंचायत सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा। जग्गी बंगर से दो सगे भाई मैदान पर थे। भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काट इंद्र सिंह बिष्ट हो दे दिया। टिकट बंटते ही मोहन सिंह बिष्ट निर्दलीय मैदान में कूद गये। उन्होंने भाजपा को अपनी पूरी ताकत दिखाई। अंत में भाजपा चारों खाने चित्त हो गई।

हल्द्वानी-पंचायत चुनाव में विधायक दुम्का हुए फेल, भगत भी नहीं भाप पाये निर्दलियों की चाल हल्द्वानी-पंचायत चुनाव में विधायक दुम्का हुए फेल, भगत भी नहीं भाप पाये निर्दलियों की चाल

जग्गी बंगर जिला पंचायत सीट से निर्दलीय मोहन सिंह बिष्ट को 14453 वोट पड़े जबकि 2902 वोटों से भाजपा समर्थित इंद्र सिंह बिष्ट को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। यही हाल आमखेड़ा चोरगलिया सीट का रहा। यहां भी भाजपा को बड़ा झटका लगा। यहां निवेदिता जोशी ने भाजपा को चारों खाने चित्त कर दिया। वही कांग्रेस की दिग्गज नेता मानी जाने वाली संध्या डालाकोटी के सारे अरमानों पर पानी फिर गया। निर्दलीय निवेदिता ने उन्हें 1154 वोटों से हरा दिया। वही भाजपा यहां तीसरे नंबर पर रही। इन दोनों सीटों पर विधायक दुम्का की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी जिसमें विधायक फेल हो गये।

यह भी पढ़ें-धनतेरस 2019- धन त्रयोदशी के दिन करेंगे ये कार्यं, तो हो जाएंगे मालामाल, जानिए धनतेरस की पूजा व विधि-विधान

हल्द्वानी-पंचायत चुनाव में विधायक दुम्का हुए फेल, भगत भी नहीं भाप पाये निर्दलियों की चाल

यह भी पढ़ें-दीपावली 2019, जानिए दिवाली का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा का विधि विधान

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में दोनों जिला पंचायत सीटें हारने के बाद भाजपा में खलबली मच गई। जिन प्रत्याशियों पर भाजपा ने भरोसा जताया था। उन्होंने भाजपा की लुटिया डूबो दी। भाजपा समर्थित प्रत्याशी दूर-दूर तक टक्कर में ही नहीं दिखे। जबकि जिला पंचायत में कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशियों का अच्छा मुकाबला किया। कई क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। जबकि देवलचौड़ बंदोबस्ती से आनंद दरम्वाल ने जीत हासिल की। इससे पहले बेला तौलिया आनसिंह रामणी से निर्विरोध चुनी गई। यहां कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी और मेयर जोगेन्द्र सिंह रौतेला की मेहनत से भाजपा ने दोनों सीटें अपनी कब्जे में कर ली। जबकि सीटों पर निर्दलीय ने बाजी मारी। पूजा अरोड़ा तलिया जिला पंचायत, आशा गुलजारपुर बंकी और ललित मोहन पत्तपानी से विजयी हुए। विधायक भगत का क्षेत्र में कुछ खास नहीं कर पाया।