हल्द्वानी-प्रवासी सहयोगी टीम ने बेबस चेहरों पर ऐसे लौटाई मुस्कान, मुंबई से 972 प्रवासियों की हुई घर वापसी

हल्द्वानी-उत्तराखड सरकार ने प्रवासी सहयोगी टीम की सदस्या श्वेता मासीवाल द्वारा उच्च न्यायलय नैनीताल में प्रेषित हस्तक्षेप याचिका के बाद न्यायालय के दिशा-निर्देश पर श्रमिक टे्रन चलाने की मंजूरी दी। प्रवासी सहयोगी टीम मुंबई की मुहिम ने बेबस और कोरोना काल में कई परेशानियों से जूझ रहे प्रवासियों को दोनों राज्य सरकारों की सहमति पर
 | 
हल्द्वानी-प्रवासी सहयोगी टीम ने बेबस चेहरों पर ऐसे लौटाई मुस्कान, मुंबई से 972 प्रवासियों की हुई घर वापसी

हल्द्वानी-उत्तराखड सरकार ने प्रवासी सहयोगी टीम की सदस्या श्वेता मासीवाल द्वारा उच्च न्यायलय नैनीताल में प्रेषित हस्तक्षेप याचिका के बाद न्यायालय के दिशा-निर्देश पर श्रमिक टे्रन चलाने की मंजूरी दी। प्रवासी सहयोगी टीम मुंबई की मुहिम ने बेबस और कोरोना काल में कई परेशानियों से जूझ रहे प्रवासियों को दोनों राज्य सरकारों की सहमति पर 16 जून श्रमिक ट्रेन के माध्यम से अपने गृह राज्य भेजने का कार्य किया। करीब 972 प्रवासियों ने ठाणे से लालकुआं श्रमिक ट्रेन से सफर किया। प्रवासी सहयोगी टीम ने उच्च न्यायालय नैनीताल का आभार जताया। उन्ही के दिशा-निर्देश पर यह संभव हो पाया। साथ ही उत्तराखंड राज्य सरकार का भी धन्यवाद किया।

हल्द्वानी-प्रवासी सहयोगी टीम ने बेबस चेहरों पर ऐसे लौटाई मुस्कान, मुंबई से 972 प्रवासियों की हुई घर वापसी

सहयोगी टीम ने महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और उनकी टीम का भी आभार व्यक्त किया। टीम ने कहा कि उन्होंने शुरू से अंत तक हर संभव सहयोग दिया। महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर, रायगढ़, नवी मुंबई के प्रशासनिक अधिकारीयों, महाराष्ट्र पुलिस, ठाणे पुलिस, रायगढ़ पुलिस, पालघर पुलिस, नवी मुंबई पुलिस एवं रेलवे कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया।

हल्द्वानी-प्रवासी सहयोगी टीम ने बेबस चेहरों पर ऐसे लौटाई मुस्कान, मुंबई से 972 प्रवासियों की हुई घर वापसी

प्रवासी सहयोगी टीम के 20-25 सदस्य ठाणे स्टेशन में मौजूद थे ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों सामना न करना पड़े। महाराष्ट्र के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे एवं सांसद राजन विचारे का विशेष रुप से आभार व्यक्त किया। इसके अलावा कुंदन गरिया, नरेंद्र राजपूत , नवीन चंद्र भट्ट, हर्षवर्धन मनराल, दिलीप बिष्ट, एवं बृजेश रावत का आभार जताया। मार्गदर्शक गोपाल गोस्वामी, एडवोकेट दुष्यंत मैनाली, अपूर्व जोशी, साहिल जोशी, सर्वोच्व न्यायालय के एडवोकेट गोपाल शंकरनारायण, आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के राष्ट्रीय महासचिव देवव्रत विश्वास, महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव रामेश्वर चोण्डा का भी आभार जताया। इस मुहीम में कई गैर राजनीतिक संगठन (एनजीओ)जैसे कोस्टल इंडिया, अक्षय पात्रा फाउंडेशन, लीड फाउंडेशन, राहुल कनान फाउंडेशन, यूनिसेफ व जीवन रथ, करोन मैडम, कोस्ट ट्रेवल रिलीफ टीम, काफल फाउंडेशन एवं देव भूमि सांस्कृतिक कला मंडल ठाणे, हरीश दसौनी द्वारा जाने वाले यात्रियों को भोजन, पानी आदि की व्यवस्था की गयी थी।

इस मुहिम में मोहन चंद्र जोशी, कुंदन गरिया, श्वेता मासीवाल शर्मा, प्रदीप सिंह रावत, गगन शर्मा, नवीन चंद्र भट्ट, सुधाकर थपलियाल, कैलाश उदय चंद, दान सिंह राजपूत, अशोक मुरारी, प्रदीप रावत ठाणे, गजेंद्र रावत, पप्पू बर्थवाल, दिलीप बिष्ट, लोकेन्द्र ओझा, हरीश दसौनी, प्रताप सिंह कार्की, देव चंद, महेंद्र गुसांई, जयप्रकाश सभापति, मनीष रावत, अवतार नेगी, केदार धर्मानंद जोशी, मेडी रावत, मोहन मेहरा, विजय बंगारी, शशि नेगी, माधव सिंह राजपूत, चामू सिंह राणा, दिनेश अंथवाल, मोहन बिष्ट, ग्रुप लीडर्स एवं अन्य लोगों ने सहयोग किया।