हल्द्वानी- निवर्तमान प्रधान ने प्रधान प्रत्याशी पर कर दी फायरिंग, पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई

Haldwani news- अभी पंचायत चुनाव चल ही रहे है। फिलहाल पहले चरण का मतदान हुआ है। दो चरणों में मतदान होने है। ऐसे में कई जगहों से प्रत्याशियों की झड़प भी सामने आयी। देर रात एक मामला हल्दूचौड़ में देखने को मिला। जहां निवर्तमान प्रधान ने प्रधान प्रत्याशी पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद
 | 
हल्द्वानी- निवर्तमान प्रधान ने प्रधान प्रत्याशी पर कर दी फायरिंग, पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई

Haldwani news- अभी पंचायत चुनाव चल ही रहे है। फिलहाल पहले चरण का मतदान हुआ है। दो चरणों में मतदान होने है। ऐसे में कई जगहों से प्रत्याशियों की झड़प भी सामने आयी। देर रात एक मामला हल्दूचौड़ में देखने को मिला। जहां निवर्तमान प्रधान ने प्रधान प्रत्याशी पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हल्द्वानी- निवर्तमान प्रधान ने प्रधान प्रत्याशी पर कर दी फायरिंग, पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई

मामला दुर्गापाल पुर परमा गांव का है। यहां के निवर्तमान प्रधान संजय राणा ने देर रात ग्राम प्रधान प्रत्याशी पति जीवन बोरा के ऊपर फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान बीच-बचाव में आये लोगों को भी गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा काट दिया। सभी ग्रामीण हल्दूचौड़ चौकी पहुंचे। उन्होंने आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की र्कारवाही की जा रही है।