हल्द्वानी- 25 फरवरी को उमा भारती हल्द्वानी में, किसानों से करेंगी खुला संवाद

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- भारत सरकार की केन्द्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एक दिवसीय दौरे पर 25 फरवरी को उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में भारत के मन की बात के कार्यक्रम को लेकर हल्द्वानी पहुंच रही हैं। यहां पर वह किसानों के साथ खुला संवाद करेंगी। भाजपा नेता व कार्यक्रम संयोजक सुरेश
 | 
हल्द्वानी- 25 फरवरी  को उमा भारती हल्द्वानी में, किसानों से करेंगी खुला संवाद

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- भारत सरकार की केन्द्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एक दिवसीय दौरे पर 25 फरवरी को उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में भारत के मन की बात के कार्यक्रम को लेकर हल्द्वानी पहुंच रही हैं। यहां पर वह किसानों के साथ खुला संवाद करेंगी। भाजपा नेता व कार्यक्रम संयोजक सुरेश तिवारी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री उमा भारती 25 फरवरी को हल्द्वानी पहुंच रही हैं। यहां पर वह दोपहर 12 बजे भाजपा के कुमांऊ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी। इसके बाद 02:30 बजे से 4 बजे तक वह ग्रामीण क्षेत्रों में भारत के मन की बात कार्यक्रम में किसानों के साथ खुला संवाद करेंगी। किसानों के लिए केन्द्रीय सरकार के कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी व किसान मोदी सरकार के बारे में क्या सोचते हैं उनके मन की बात को भी सुनेंगी।

हल्द्वानी- 25 फरवरी  को उमा भारती हल्द्वानी में, किसानों से करेंगी खुला संवाद

जनता को मन टटोलने की कोशिश

भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पूरे देश में भारत के मन की बात तहत कार्यक्रम चलाया है जिसमें देश के उद्योगपतियों, सामाजिक संगठनों, किसानों व पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जा रहा है। लोगों की राय ली जा रही है। लोगों से आये सुझावों के आधार पर पार्टी 2019 के अपने घोषणा पत्र में आये सुझावों को स्थान देगी। इसी निमित यह कार्यक्रम पूरे देश में चलाये जा रहे हैं व भारत के मन की बात के रथ प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रों में भेजे गये हैं जो कि विभिन्न क्षेत्रों में जाकर उनके सुझाव ले रहे हैं। इसी निमित केन्द्रीय मंत्री हल्द्वानी आ रही हैं।