हल्द्वानी- उत्तराखंड में अब इस वायरस ने दी दस्तक, नैनीताल में पर्यटकों को दिये जा रहे ये दिशा निर्देश

राजस्थान, केरल, हिमाचल, दिल्ली के बाद अब उत्तराखंड में भी बर्डफ़्लू यानी एवियन इनफ्लुएंजा H5N8 के संक्रमण की आशंका प्रबल हो गई है। राजधानी देहरादून में पिछले 3 दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में 5 कव्वे मरे हुए पाए गए। इनमें से एसएसपी ऑफिस कैंपस से लगे रेजिडेंशियल एरिया में आज दो कौवे मरे हुए पाए
 | 
हल्द्वानी- उत्तराखंड में अब इस वायरस ने दी दस्तक, नैनीताल में पर्यटकों को दिये जा रहे ये दिशा निर्देश

राजस्थान, केरल, हिमाचल, दिल्ली के बाद अब उत्तराखंड में भी बर्डफ़्लू यानी एवियन इनफ्लुएंजा H5N8 के संक्रमण की आशंका प्रबल हो गई है। राजधानी देहरादून में पिछले 3 दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में 5 कव्वे मरे हुए पाए गए। इनमें से एसएसपी ऑफिस कैंपस से लगे रेजिडेंशियल एरिया में आज दो कौवे मरे हुए पाए गए। इसके बाद सभी चिड़ियाघरों और रेस्क्यू सेंटर्स को अलर्ट कर दिया गया है।

नैनीताल जू में हाई अलर्ट घोषित

प्रदेश में बर्डफ्लू के अलर्ट को लेकर नैनीताल जू में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। चिड़ियाघर में आने वाले हर पर्यटक को एंट्री प्वॉइंट में ही वन्य जीवों को निहारने के दौरान निश्चित दूरी बनाए रखने व बाड़े को नहीं छूने की सख्त हिदायत के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। बाड़ों के आसपास सेनेटाइज करने के साथ ही साफ सफाई की गई है। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए बंगाल टाइगर तक के लिए चिकन प्रतिबंधित कर दिया गया है। सेंट्रल जू अथॉरिटी की ओर से देश के सभी चिड़ियाघर को बर्डफ्लू को लेकर अलर्ट जारी करते हुए एतिहात बरतने की एडवाइजरी भी जारी की गई है।

उठाई जा रही ये सावधानियां

चिड़ियाघर के रेंजर अजय रावत की माने तो जू में फिजेंट्स व बर्ड की संख्या 167 है। बर्ड फ्लू के संक्रमण से बचाने के लिए चिकन, अंडे आदि को भोजन के मीनू से फिलहाल हटा दिया गया है। फिजेंट्स व बर्ड के बाड़े के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिया गया है। जिसमें पर्यटकों को जागरूक करते संदेश लिखे गए हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए पुख्ता कदम उठाए गए हैं। कर्मचारियों की भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।