हल्द्वानी-नौवीं में पढऩे वाले किशोर ने मासूम से किया दुष्कर्म, ऐसे मोबाइल पर देखता था अश्लील वीडियो

हल्द्वानी-शहर में एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी नौवीं कक्षा का छात्र है। घटना के बाद वह फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे पकडक़र पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के समक्ष उसने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार मंडी क्षेत्र नौवीं में
 | 
हल्द्वानी-नौवीं में पढऩे वाले किशोर ने मासूम से किया दुष्कर्म, ऐसे मोबाइल पर देखता था अश्लील वीडियो

हल्द्वानी-शहर में एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी नौवीं कक्षा का छात्र है। घटना के बाद वह फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे पकडक़र पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के समक्ष उसने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार मंडी क्षेत्र नौवीं में पढऩे वाले एक किशोर पड़ोस में रहने वाली करीब सात साल की बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची। बच्ची के कपड़ों पर लगे खून से मां ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची के पिता ने मंडी चौकी पुलिस को घटना से अवगत कराया। किशोर घर से गायब हो गया लेकिन कुछ देर बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बच्ची का परिवार मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। वहीं आरोपी किशोर का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला है। किशोर के खिलाफ पुलिस को चोरी करने की शिकायतें मिल रही थीं लेकिन नाबालिग होने के कारण उसे हर बार छोडऩा पड़ रहा था। अब किशोर ने दुष्कर्म जैसे घटना का अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर पिता के मोबाइल पर चोरी छिपे अश्लील फिल्में देखता था।

इस संबंध में कोतवाल संजय कुमार के निर्देश पर पुुलिस ने किशोर के खिलाफ धारा 376, 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंडी चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन ने बताया कि किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। विवेचक ने पीडि़ता और उसकी मां का बयान दर्ज किए हैं।