हल्द्वानी-नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख दरम्वाल ने ली ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ, विकास को लेकर कही ये बड़ी बात

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आनंद दरम्वाल ने ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ग्रहण की। दरम्वाल को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने गोपनियता व पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर शपथ समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायतीराज मंत्री अरविंद पाण्डेय सहित भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे। शपथ के बाद नवनिर्वाचित
 | 
हल्द्वानी-नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख दरम्वाल ने ली ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ, विकास को लेकर कही ये बड़ी बात

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आनंद दरम्वाल ने ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ग्रहण की। दरम्वाल को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने गोपनियता व पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर शपथ समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायतीराज मंत्री अरविंद पाण्डेय सहित भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे। शपथ के बाद नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आनंद दरम्वाल ने कहा कि कम समय में हल्द्वानी विकासखंड का बेहतर विकास करूंगा। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हुआ है। उन क्षेत्रों तक विकास की बयार पहुंचाने का काम किया जायेगा। बता दे कि ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा के आनंद सिंह दरम्वाल ने कांग्रेस के अर्जुन सिंह बिष्ट को हराकर ब्लॉक प्रमुख के पद पर कब्जा किया। दरम्वाल ने 11 वोटों से जीत हासिल की की उन्हें कुल 18 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह बिष्ट को केवल आठ वोट मिले थे।

हल्द्वानी-नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख दरम्वाल ने ली ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ, विकास को लेकर कही ये बड़ी बात

कम समय में करूंगा बेहतर विकास-दरम्वाल

गौरतलब है कि हल्द्वानी ब्लॉक का गठन होने के बाद करीब 56 सालों में 10 ब्लॉक प्रमुख बने है। ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया। दरम्वाल को व्यवहार कुशल होने का फायदा मिला। आज शपथ लेने के बाद दरम्वाल ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात की।

हल्द्वानी-नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख दरम्वाल ने ली ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ, विकास को लेकर कही ये बड़ी बात

इस मौके पर शपथ ग्रहण समरोह मेंं पंचायतीराज मंत्री अरविंद पाण्डेय, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गजराज बिष्ट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बची सिंह रावत, सुरेश तिवारी, कुमाऊं मीडिया सहसयोजक प्रकाश रावत, प्रताप बोरा मंडलध्यक्ष, पार्षद प्रमोद तोलिया आदि मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह ब्लॉक में आयोजित किया गया।