हल्द्वानी-भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल का हल्द्वानी से है ये खास रिश्ता, पढिय़े इस खास रिश्ते की पूरी कहानी

हल्द्वानी-उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में वित्त मंत्री रहे राजेश अग्रवाल को भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश अग्रवाल का अचानक कद बढ़ाए जाने के पीछे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में उनके संपर्कों की भूमिका मानी जा रही है। यूपी की राजनीति में राजेश अग्रवाल एकबड़ा नाम है। उनकी राजनीति के चर्चे
 | 
हल्द्वानी-भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल का हल्द्वानी से है ये खास रिश्ता, पढिय़े इस खास रिश्ते की पूरी कहानी

हल्द्वानी-उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में वित्त मंत्री रहे राजेश अग्रवाल को भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश अग्रवाल का अचानक कद बढ़ाए जाने के पीछे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में उनके संपर्कों की भूमिका मानी जा रही है। यूपी की राजनीति में राजेश अग्रवाल एकबड़ा नाम है। उनकी राजनीति के चर्चे पूरे देश में जाने जाते है। उनके राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर यूपी ही नहीं उत्तराखंड में भी खुशी का माहौल है। आइये जानते है आखिर क्यों यूपी और उत्तराखंड में खुशियां मनाई जा रही है।

दरअसल राजेश अग्रवाल का ससुराल हल्द्वानी में है। यह जानकारी देते हुए शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी समित अग्रवाल ने बताया कि राजेश अग्रवाल की शादी उनकी बुआं पुष्पा अग्रवाल से हुई है। हल्द्वानी के सती कालोनी पीलीकोठी स्थित उनका ससुराल है। समित अग्रवाल के दादा लाला खेम चन्द्र अग्रवाल का नाम शहर के प्रतिष्ठित व्यसाइयों में गिना जाता है। सिनेमा व्यवसाय से हल्द्वानी शहर मेंं उन्हें बड़ी पहचान मिली। दादी प्रेमवती देवी और खेम चन्द्र अग्रवाल ने बड़े लाल प्यार से अपनी बेटी पुष्पा की परवरिश की। पुष्पा अग्रवाल ने ललित महिला इंटर कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। बाद में यूपी के प्रसिद्ध भाजपा नेता राजेश अग्रवाल से उनकी शादी हुई।

हल्द्वानी-भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल का हल्द्वानी से है ये खास रिश्ता, पढिय़े इस खास रिश्ते की पूरी कहानी

हाल ही में किये थे जागेश्वर धाम के दर्शन

उनकी शादी को करीब 50 साल से ऊपर का समय हो चुका है। उनके तीन बच्चे है। एक लड़का दो लड़कियां। व्यवसायी समित अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में उनके फूफा राजेश अग्रवाल, बुआं पुष्पा अग्रवाल और उनका परिवार जागेश्वर धाम के दर्शन करने गये थे। जहां ये वह डोल आश्रम भी घूमे। राजेश अग्रवाल की भगवान के प्रति बड़ी आस्था है।10 दिन पहले राजेश अग्रवाल की धर्मपत्नी पुष्पा अग्रवाल हल्द्वानी होकर गई है। राजेश अग्रवाल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर लोग लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है। ऐसे में दोनों घरों में खुशी का माहौल है।

भावुक हुए राजेश अग्रवाल

बता दें कि दोपहर को जिस समय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई, राजेश अग्रवाल अपने आवास पर सो रहे थे। परिजनों ने उन्हें जगाकर बताया गया कि वह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बन गए हैं। राजेश अग्रवाल को इस सूचना पर यकीन ही नहीं हुआ क्योंकि मध्यप्रदेश उनका राज्यपाल बनना लगभग तय हो चुका था। इसके बाद कुछ ही देर में पार्टी कार्यालय से भी उनके पास फोन कॉल आने लगीं। शाम को वह बड़ा बाग में श्री हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर राजेश अग्रवाल थोड़ा भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में इतना महत्वपूर्ण पद पाने के पीछे बरेली की जनता का विश्वास ही है। जनता ने ही उन्हें 36 साल सेवा करने का मौका दिया।