हल्द्वानी- नैनीताल डीएम का प्याज की बढ़ती कीमतो पर एक्शन, अधिक स्टॉक पाये जाने पर होगी कार्रवाई

Haldwani City News, प्याज के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण रखने तथा बाजार मे प्याज की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने के लिए नैनीताल डीएम ने नगर प्रशासन को प्याज की जमाखोरी पर लगाम कसने के लिए कार्यवाई के आदेश दिये है। डीएम बंसल की माने तो प्याज आम आदमी व गरीब आदमी की जरूरत है, ऐसे दौर मे जब प्याज की आपूर्ति कम हो रही है। इन हालातों में प्याज का अनावश्यक भण्डारण गैरकानूनी माना जायेगा। उन्होंने प्याज का कारोबार करने वाले आढतियों को सख्त हिदायत दी है कि बाहर से प्याज की आवक होते ही तुरन्त उसको खुदरा बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जायें।

व्यापारियों और खुदरा व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा की निर्धारित
इसके साथ ही अनावश्यक आपूर्ति एवं वितरण मे अवरोध करने वाले लोगो के विरूद्व प्रशासन को सख्ती बर्तने के डीएम ने सख्त आदेश जारी किये है। उन्होंने प्याज की अधिक मूल्य वसूलने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की बात कही है। उन्होंने भारत सरकार के आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके प्याज के थोक व्यापारियों

के लिए 500 कुन्तल एवं खुदरा व्यापारियों के लिए 100 कुन्तल की स्टॉक सीमा निर्धारित की है। वही निर्धारित स्टॉक से अधिक पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही के आदेश सिटी मजिस्ट्रेट को दिये गए है। जिसके चलते सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह ने मण्डी ने थोक व्यापारियों के गोदामो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सचिव मण्डी विश्वविजय देव सिह, पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल एवं गिरीश जोशी मौजूद रहे।