हल्द्वानी-नैनीताल के अनूप साह को मिला पद्मश्री पुरस्कार, इस खास कार्य के लिए जाने जाते है साह

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की और देश की महान हस्तियों को सम्मान से अलंकृत किया। लोक कला से लेकर देश की सीमा पर जान न्यौछावर करने वाले वीर जवानों तक को सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में इस
 | 
हल्द्वानी-नैनीताल के अनूप साह को मिला पद्मश्री पुरस्कार, इस खास कार्य के लिए जाने जाते है साह

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की और देश की महान हस्तियों को सम्मान से अलंकृत किया। लोक कला से लेकर देश की सीमा पर जान न्यौछावर करने वाले वीर जवानों तक को सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में इस बार कुल चार पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता हैं। इनमें लोक गायिका तीजन बाई, लेखक बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे का नाम शामिल है तो वही वैज्ञानिक नांबी नारायणन, एमडीएच मसाला कंपनी के मालिक धर्मपाल गुलाटी और भारत की पहली महिला माउंट एवरेस्ट विजेता बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा अभिनेता मनोज बाजपेयी, स्वप्न चौधरी, फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री, बम्बेला देवी लेशराम, क्रिकेटर गौतम गंभीर, एचएस फुल्का को पद्म श्री से अलंकृत किया गया।

हल्द्वानी-नैनीताल के अनूप साह को मिला पद्मश्री पुरस्कार, इस खास कार्य के लिए जाने जाते है साह

बछेन्द्री पाल को पद्य विभूषण से नवाजा

नैनीताल निवासी अंतरराष्ट्रीय छायाकार अनूप साह को पद्मश्री प्रदान किए। यह सम्मान उन्हें फोटोग्राफी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रदान किया गया। वही उत्तराखंड की बछेन्द्री पाल को पद्य विभूषण से नवाजा गया। वह माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली प्रथम भारतीय महिला हैं, जबकि दुनिया की 5वीं महिला पर्वतारोही हैं। वर्तमान में वे इस्पात कंपनी टाटा स्टील में कार्यरत हैं। वही लोकगायक प्रीतम भरतवाण को पद्यश्री दिया गया।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस साल 112 हस्तियों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने पहले एक पद्म विभूषणए आठ पद्म भूषण और 46 पद्मश्री वितरित किए थे और अन्य हस्तियों को आज अवॉर्ड दिए गए।