हल्द्वानी-नगर निगम के खिलाफ फूटा पार्षद का गुस्सा, सडक़ नहीं बनी तो दी ये चेतावनी

हल्द्वानी-करीब एक साल से आनंद बाग मल्ला गोरखपुर की सडक़ टूटी-फूटी हुई है। जिससे चलते आये दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसमें अधिकाशं महिलायें चोटिल हुई है। सडक़े उबड़-खाबड़ होने से कई बार वाहन चालक गाड़ी समेत नहर में गिर गये है। ऐसे में नगर निगम की अनदेखी किसी की जान पर भारी पड़
 | 
हल्द्वानी-नगर निगम के खिलाफ फूटा पार्षद का गुस्सा, सडक़ नहीं बनी तो दी ये चेतावनी

हल्द्वानी-करीब एक साल से आनंद बाग मल्ला गोरखपुर की सडक़ टूटी-फूटी हुई है। जिससे चलते आये दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसमें अधिकाशं महिलायें चोटिल हुई है। सडक़े उबड़-खाबड़ होने से कई बार वाहन चालक गाड़ी समेत नहर में गिर गये है। ऐसे में नगर निगम की अनदेखी किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। नगर निगम बस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यह बात आज स्थानीय पार्षद रवि जोशी नहीं कही।

हल्द्वानी-सीएम ने दी हल्द्वानी को 120 करोड़ की सौगात, पढिय़े कैसेे भव्य रूप लेगा हल्द्वानी शहर
आज पार्षद रवि जोशी के नेतृत्व में कई महिलाओं ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने सडक़ ठीक करने की मांग की। पार्षद रवि जोशी ने मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर साहब सोये हुए है। किसी बड़ी दुर्घटना के इंतेजार में बैठे है। सडक़ों पर डेढ़ फुट के गड्ढे हो गये है। यह सडक़ नगर निगम के ठीक बगल से निकल रही है लेकिन नगर निगम नींद में सोया है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पांच दिन के अंदर सडक़ का निर्माण नहीं किया जाता है तो वह स्थानीय लोगों के साथ उग्र आंदोलन करेंगे। इसके दौरान प्रदर्शन करने वालों में पार्षद रवि जोशी के साथ पूजा अधिकारी, किरन बगड्वाल, वीरेंद्र ध्यानी, हेमंत कुमार, ममता जोशी, कांति अधिकारी, मीरा उनियाल, पूनम तीवारी, मोहन कपकोटी समेत कई लोग मौजूद थे।