हल्द्वानी- मुखानी चैराहे पर अब नहीं करना होगा जाम खुलने का इंतजार, प्रशासन करने जा रहा कुछ ऐसा काम

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: नगर के सबसे चहल-पहल वाले मुखानी चौराहे में आये दिन जाम के झाम से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दोपहर और शाम के समय नगरवासियों के लिए इस चौराहे को पार करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। हालांकि यातायात को नियंत्रित रखने के लिए चौराहे
 | 
हल्द्वानी- मुखानी चैराहे पर अब नहीं करना होगा जाम खुलने का इंतजार, प्रशासन करने जा रहा कुछ ऐसा काम

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: नगर के सबसे चहल-पहल वाले मुखानी चौराहे में आये दिन जाम के झाम से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दोपहर और शाम के समय नगरवासियों के लिए इस चौराहे को पार करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। हालांकि यातायात को नियंत्रित रखने के लिए चौराहे पर प्रशासन द्वारा स्ट्रीट लाईट लगाई गई है। लेकिन समय पर देखरेख ना होने के चलते वह भी महज एक आकर्षण का केन्द्र बनकर रह गई है। इन सब को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने चौराहे के चौड़ीकरण की कवायद शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर आज डीएम व एसएसपी समेत तमाम अफसरों ने चौराहे का निरीक्षण किया है। जिसे लोगो को जाम की परेशानी से निजाद दिलाया जा सके।

हल्द्वानी- मुखानी चैराहे पर अब नहीं करना होगा जाम खुलने का इंतजार, प्रशासन करने जा रहा कुछ ऐसा काम

चौराहे का जल्द होगा चौड़ीकरण

शहर के सबसे व्यस्ततम मुखानी चौराहे का अब जल्द चौड़ीकरण किया जाएगा। जिसके लिए डीएम विनोद कुमार सुमन, एसएसपी सुनील कुमार मीणा व एडीएम हरवीर सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ आज चौराहे का निरीक्षण किया है। इस दौरान चौराहे के आसपास किये गये अतिक्रमण को शीघ्र ध्वस्त करने के साथ ही लेफ्ट टर्न फ्री की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही लोक निर्माण विभाग को चौड़ीकरण के मद्देनजर पैमाइश प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि जल्द ही पैमाइश करा इसका आंगणन तैयार किया जाए, ताकि जल्द ही चौराहे के चौड़ीकरण का काम शुरू किया जा सके। इसके अलावा विद्युत पोल शिफ्टिंग के लिए विभागीय अफसरों से इस्टीमेट उपलब्ध कराने को कहा गया। साथ ही चौड़ीकरण को लेकर डिवाइडर, फ्लाइओवर आदि के निर्माण की भी संभावनाओं पर जोर दिया गया।