हल्द्वानी-सांसद बलूनी ने इन चीजों को लेकर की सीएम त्रिवेन्द्र की तारीफ, ऐसे लोकसभा में परचम लहरायेगी भाजपा

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-भाजपा के राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने एक इंटरव्यू में प्रदेश के मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यें की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत एक बेहतरीन इंसान है और एक बेहतरीन मुख्यमंत्री साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री
 | 
हल्द्वानी-सांसद बलूनी ने इन चीजों को लेकर की सीएम त्रिवेन्द्र की तारीफ, ऐसे लोकसभा में परचम लहरायेगी भाजपा

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क-भाजपा के राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने एक इंटरव्यू में प्रदेश के मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यें की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत एक बेहतरीन इंसान है और एक बेहतरीन मुख्यमंत्री साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने काम किया है वह उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड के विकास की गति बढ़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वभाव की तारीफ की। बलूनी ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कई राजनीतिज्ञ देखे लेकिन सबसे सरल, सौम्य और भ्रष्टाचार मुक्त काम करने वाले नेता सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके जैसा दूसरा ऑप्शन नहीं ढूढ़ सकती है।

हल्द्वानी-सांसद बलूनी ने इन चीजों को लेकर की सीएम त्रिवेन्द्र की तारीफ, ऐसे लोकसभा में परचम लहरायेगी भाजपा

एकजुट होकर लड़ेगें लोकसभा चुनाव- बलूनी

बलूनी ने कहा कि सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में हम चल रहे आगे लंबे समय तक उनके नेतृत्व में ही काम करेंगे। एक सवाल के जवाब में बलूनी ने कहा कि जो मन आया बोल देते है ऐसा एक साधारण इंसान ही कर सकता है। वह कुछ भी सोच के नहीं बोलते जब जैसी स्थिति होती है बोल देते है। उन्होंने कहा कि वह घुमा-फिराकर नहीं बोलते जो है सामने बोल देते है। बलूनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में हम एकजुट होकर लड़ेगे। पूरे देश की जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। पलायन रोकने के लिए काम कर रहे है जिससे पहाड़ों को खाली होने से बचाया जा सकें।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में दूरदराज के क्षेत्रों को अच्छे चिकित्सक मिले है। उत्तराखंड का विकास हो यही भाजपा का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक ही परिवार के लोग है जिसे कोई समझा नहीं सकता। आगामी लोकसभा चुनावों में देश की जनता कांग्रेस को इन सबका जवाब देंगी।

हल्द्वानी-सांसद बलूनी ने इन चीजों को लेकर की सीएम त्रिवेन्द्र की तारीफ, ऐसे लोकसभा में परचम लहरायेगी भाजपा

कांग्रेस को जनता देगी जवाब

गौरतलब है कि राज्य सभा संासद अनिल बलूनी प्रदेश के लिए केन्द्र से कई बड़ी-बड़ी योजनाओं को लाने में सफल रहे है। चाहे वह स्वास्थ्य हो या फिर शिक्षा जगत हर क्षेत्र में बलूनी ने प्रदेश के विकास में अपना महत्तवपूर्ण योगदान दिया है। बलूनी ने कहा कि राहुल गांधी देश की भावनाओं को नहीं समझते है। पाकिस्तानी मीडिया कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी दिखा रही है। कांग्रेस घोटालेबाजों की पार्टी है। राबर्ट वाड्रा के पास इतनी संपति कहा से आयी। देश में जिस तरह का माहौल बना है उससे जनता ने तय कर लिया है कि फिर से प्रधानमत्री मोदी को ही लाना है।