हल्द्वानी-पहाड़ जाने को बच्चों संग आयी महिला के रूपये लेकर टेंपू चालक फरार, छलक पड़े आंसू

हल्द्वानी-शहर में अपराध इतने बढ़ चुके है कि पुलिस संभालने में नाकाम साबित हुई है। अब हल्द्वानी अब पहले जैसी नहीं रही। यहां दर-दर पर चोर-उचके बैठे है। पहाड़ का सीधापन दिखाना महिला को भारी पड़ गया। वारदात के बाद महिला के आंसू भी छलक आये। पहाड़ से आयी एक महिला यात्री को टेंपो चालक
 | 
हल्द्वानी-पहाड़ जाने को बच्चों संग आयी महिला के रूपये लेकर टेंपू चालक फरार, छलक पड़े आंसू

हल्द्वानी-शहर में अपराध इतने बढ़ चुके है कि पुलिस संभालने में नाकाम साबित हुई है। अब हल्द्वानी अब पहले जैसी नहीं रही। यहां दर-दर पर चोर-उचके बैठे है। पहाड़ का सीधापन दिखाना महिला को भारी पड़ गया। वारदात के बाद महिला के आंसू भी छलक आये। पहाड़ से आयी एक महिला यात्री को टेंपो चालक की धोखेबाजी का शिकार होना पड़ा। महिला अपने बच्चे संग ऑटो उतरी। जिसके बाद उसने किराए के लिए पांच सौ रुपए का नोट दिया। मगर चालक नोट खुले कराने का बहाना बनाकर फरार हो गया।

हल्द्वानी-बरेली के सोनू का था रेलवे स्टेशन के पास मिला शव, पुलिस जांच में ये कहानी आयी सामने

बताया जा रहा है कि फतेहपुर निवासी कमला नेगी का मायका गरमपानी में है। आज सुबह कमला अपने बच्चे संग मायके जाने को घर से निकली। पहले उसने घर से कालाढूंगी रोड टेंपो स्टैंड तक ऑटो पकड़ा। इसके बाद स्टैंड पर उतरने के बाद उसने चालक को 500 रुपये का नोट दिया। खुले न होने से टेंपो चालक थोड़ देर इधर-उधर घूमा। कमला उसके इरादे भांप न पायी। मौका मिलते ही टेंपो चालक पैसे लेकर फरार हो गया। टेंपो दौड़ाने के दौरान महिला ने चिल्लाकर मुंशी व होमगार्ड से उसे रोकने को भी कहा मगर किसी ने मदद नहीं की। पीडि़त महिला ने मुंशी से कहा कि चालक को बुलाए मगर उसने भी कोई मदद नहीं की। ऐसे में टेंपो चालक की धोखेबाजी का शिकार महिला को भटकना पड़ रहा है। जो दिन भी चर्चा का विषय बना रहा। हैरानी की बात है कि आये दिन ऐसी वारदातों के बाद पुलिस मूक दर्शक बनी बैठी है।