हल्द्वानी-पहाड़ और पक्षी प्रेमियों के लिए आया ये सुंदर गीत, सुनिये लोकगायक महेश कुमार का उड़ घिनौड़ी धार मा

हल्द्वानी-(जीवन राज)-उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक महेश कुमार एक बार फिर अपने फैंस के लिए नया गीत लेकर आये है। इस बार उन्होंने पहाड़ों में घरों के आंगन में आने वाली घिनौड़ी (गौरैया) पर गीत गाया है। अक्सर घरों के आंगन में ची-ची कर फुदकने वाली घिनौड़ी अब लगातार विलुप्त होती जा रही है। ऐसे में
 | 
हल्द्वानी-पहाड़ और पक्षी प्रेमियों के लिए आया ये सुंदर गीत, सुनिये लोकगायक महेश कुमार का उड़ घिनौड़ी धार मा

हल्द्वानी-(जीवन राज)-उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक महेश कुमार एक बार फिर अपने फैंस के लिए नया गीत लेकर आये है। इस बार उन्होंने पहाड़ों में घरों के आंगन में आने वाली घिनौड़ी (गौरैया) पर गीत गाया है। अक्सर घरों के आंगन में ची-ची कर फुदकने वाली घिनौड़ी अब लगातार विलुप्त होती जा रही है। ऐसे में लोकगायक महेश कुमार ने घिनौड़ी की याद ताजा करते हुए इस गीत से कई पुरानी यादें भी ताजा कर दी है। अभी तक महेश कुमार कई सुपरहिट गीत दे चुके है। यह गीत उतरैणी फिल्म प्रोडक्शन से रिलीज हुआ है। एक बार इस गीत को जरूर सुनें।

लोकगायक महेश कुमार ने बताया कि जिस घिनौड़ी को बचपन के दिनों में सबसे ज्यादा अपने आंगन में फुदकते देखा, आज वही घिनौड़ी विलुप्त होती नजर आ रही है। उन्होंने हमेश अपने गीतों में पुरानी पंरम्पराओं, रीति-रिवाजों को स्थान दिया है। ऐसे में घिनौड़ी का अपने झुंड में पहाड़ों के पार उडऩा एक अलग की अनुभूति देता है। इसकी को ध्यान में रखकर उन्होंने उड़ घिनौड़ी धार मा को लिखा।जिसके बाद उसमें आवाज भी दी। कोरोनाकाल के चलते लोकगायक महेश कुमार इन दिनों अपने गांव सोमेश्वर (मालौज) में है। वहीं से वह ऑनलाइन गीतों की रिकॉडिंग कर रहे है।

महेश ने बताया कि उनके कई और गीत जल्द रिलीज होने वाले है। यह गीत उतरैणी फिल्म प्रोडक्शन से रिलीज हुआ है। जिसके निर्माता रमेश आर्य है। गीत में संगीत व रिकॉडिंग का काम सागर शर्मा ने किया है। एडिटिंग विक्की मिरोला ने की है जबकि गीतकार और गायक स्वयं महेश कुमार है। उनके इस गीत को लोग सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे है। खासकर घिनौड़ी पर बने इस गीत को लोग खूब पसंद कर रहे है। लोकगायकी में महेश कुमार लगातार सफलता की सीढिय़ा चढ़ रहे है।