Haldwani News- आये दिन मानवता को शर्मसार करने वाली खबरें आ रही है। आज मोतीनगर के एक नहर के पास भ्रूण पड़ा मिला। भू्रण मिलने की खबर क्षेत्र मेंं फैल गई। जिसके बाद मौके पर देखने वाला तांता लग गया। बताया जा रहा है भ्रूण कही से बहकर आया है। भू्रण मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि भू्रण की उम्र करीब 8 माह है। भू्रण मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं है। पुलिस आसपास के अस्पतालों से जानकारी जुटाने में लगी है।