हल्द्वानी-असहायों के मसीहा बने डीआईजी, दिवाली पर वृद्धों को दिया ये खास तोहफा

Haldwani News- त्योहार में अगर किसी को नया घर मिल जाय कितनी खुशी होती है। कहते है ना सिर पर छल जरूरी है। ऐसे में अगर कोई आपके लिए मकान बनाकर दे तो आप उसे जिंदगी भर नहीं भूल पाओंगे। कुछ ऐसा ही कर दिखाया कुमाऊं क्षेत्र के डीआईजी जगतराम जोशी ने। उन्होंने वृद्ध नागरिकों
 | 
हल्द्वानी-असहायों के मसीहा बने डीआईजी, दिवाली पर वृद्धों को दिया ये खास तोहफा

Haldwani News- त्योहार में अगर किसी को नया घर मिल जाय कितनी खुशी होती है। कहते है ना सिर पर छल जरूरी है। ऐसे में अगर कोई आपके लिए मकान बनाकर दे तो आप उसे जिंदगी भर नहीं भूल पाओंगे। कुछ ऐसा ही कर दिखाया कुमाऊं क्षेत्र के डीआईजी जगतराम जोशी ने। उन्होंने वृद्ध नागरिकों के सम्मान व सुरक्षा के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए थाना मुखानी क्षेत्रंतर्गत ग्राम भरतपुर में 70 वर्षीय बहादुर राम एवं राजेंद्र राम रीब 34 वर्ष को टीन शेड बनाकर दिया तो उनके आंसू निकल पड़े। साथ ही दिवाली का सामान भी दोनों असहायों को डीआईजी की ओर से दिया गया।

हल्द्वानी-असहायों के मसीहा बने डीआईजी, दिवाली पर वृद्धों को दिया ये खास तोहफा

जगतराम जोशी ने कुमाऊं परिक्षेत्र का पदभार ग्रहण करने के उपरांत ही हर माह के अंतिम दिन को सीनियर सिटीजन डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही घर-घर पहुंच कर वृद्धों का हालचाल जान उन्हें जरूरत की सामान भी उपलब्ध कराया। मुखानी क्षेत्र बहादुर राम से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेप पूछी और जन सहयोग से इस परिवार के लिए एक टिनशेड एवं बाथरूम का निर्माण कराया गया। घर का पूरे विधि-विधान के साथ इनका गृह प्रवेश किया गया।

हल्द्वानी-असहायों के मसीहा बने डीआईजी, दिवाली पर वृद्धों को दिया ये खास तोहफा

इस उपलक्ष्य में इस परिवार को दो चारपाई, दो जोड़े बिस्तर, बर्तन व अन्य घरेलू सामान के साथ दीपावली के अवसर पर मिठाई, बताशे आदि भी दिए गए। इस कार्य को करने के लिए परिवार जनों द्वारा साधुवाद दिया गया। लोगों ने डीआईजी जगत राम जोशी की प्रशंसा की।

पटाखों से जलने पर तुरंत अपनाये ये उपचार