हल्द्वानी-मारिदे ठुमका ओ मेरी रंगीली धना गीत पर झूमा पहाड़, इस लोकगायक ने फिर छोड़ी अपनी छाप

हल्द्वानी-(जीवन राज)-( Superstar folk singer Mahesh Kumar)- कुमाऊं के सुपरस्टार लोकगायक महेश कुमार का कुमाऊंनी गीत वो धना (Vo Dhana) रिलीज हो चुका हैं। जिसके दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस गीत मेें महेश का साथ दिया है रोहित आगरी ने जो इससे पहले कई सुपरहिट गीतों से अपना नाम कमा चुके हैं। एक बार
 | 
हल्द्वानी-मारिदे ठुमका ओ मेरी रंगीली धना गीत पर झूमा पहाड़, इस लोकगायक ने फिर छोड़ी अपनी छाप

हल्द्वानी-(जीवन राज)-( Superstar folk singer Mahesh Kumar)- कुमाऊं के सुपरस्टार लोकगायक महेश कुमार का कुमाऊंनी गीत वो धना (Vo Dhana) रिलीज हो चुका हैं। जिसके दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस गीत मेें महेश का साथ दिया है रोहित आगरी ने जो इससे पहले कई सुपरहिट गीतों से अपना नाम कमा चुके हैं। एक बार फिर महेश कुमार (Mahesh Kumar)  ने अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीता है। डांस गीत होने के  चलते लोग इस गीत में जमकर ठुमके लगा रहे हैं। इससे पहले महेश कुमार कई सुपरहिट गीत दे चुके हैं। वो धना फुल डीजे सांग है। यह गीत पहली बार महेश कुमार के चैनल महेश कुमार एलआर से से रिलीज हुआ है। यू-ट्यूब पर अभी तक इस गीत को 20 हजार से व्यूज मिल चुके हैं।

जल्द रिलीज होगा एक और गीत

न्यूज टुडे नेटवर्क से खास बातचीत में महेश कुमार (Mahesh Kumar) ने बताया कि जल्द ही उनके चैनल से कई और गीत रिलीज होने वाले है। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने के लिए अपने गीतों से लोगों का जागरूक करने का काम कर रहे हैं। आगे भी वह लोगों के लिए कई और गीत लेकर आने वाले है। उन्होंने बताया कि उनका एक नोकझोंक भरा गीत आ रहा है जो उत्तरैणी फिल्म्स प्रोडक्शन से रिलीज होगा। इसके बाद उनके कई गीत मार्केट में आयेंगे।

हल्द्वानी-मारिदे ठुमका ओ मेरी रंगीली धना गीत पर झूमा पहाड़, इस लोकगायक ने फिर छोड़ी अपनी छाप

सुरीली आवाज व अंदाज लोगों को भाया

बता दें महेश कुमार (Mahesh Kumar) को सौली धुरा धुर जंगला से पहचान मिलने के बाद कोसी गाड़ा धाना, लागछी तू बड़ी झम्म, त्यर भक्त हैगे सब, भाना बामणी जैसे सुपरहिट गीत दिये, दर्शकों ने खूब पसंद किये। मूल रूप से सोमेश्वर तहसील के मालौज गांव के निवासी महेश कुमार ने एक छोटे से गांव से निकलकर बड़ी पहचान बनाई। गरीबी के जिंदगी से निकलकर कर उत्तराखंड के संगीत जगत में बड़ा नाम कमाया है। आज वह लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। हर शादी-पार्टियों में उनके गीतों का कब्जा है। खासकर महेश ने गीतों के बीच अंतरों को एक नया अंदाज दिया है जो लोगों को काफी भा रहा है।