हल्द्वानी-लॉकडाउन के बाद झूला पुल बंद, आक्रोशित चार नेपालियों ने नदी में लगाई छलांग

लॉकडाउन के बाद लोगों में अपने घरों की ओर निकलने की होड़ लगी है। ऐेसे में भारत से नेपाल के लोगों पलायन करने लगे है। लेकिन नेपाल सरकार द्वारा पुल बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि धारचूला झूलापुल के पास अब नेपाल के लोगों की संख्या करीब 800 हो चुकी है।
 | 
हल्द्वानी-लॉकडाउन के बाद झूला पुल बंद, आक्रोशित चार नेपालियों ने नदी में लगाई छलांग

लॉकडाउन के बाद लोगों में अपने घरों की ओर निकलने की होड़ लगी है। ऐेसे में भारत से नेपाल के लोगों पलायन करने लगे है। लेकिन नेपाल सरकार द्वारा पुल बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि धारचूला झूलापुल के पास अब नेपाल के लोगों की संख्या करीब 800 हो चुकी है। पुल बंद होने से इन लोगों में नेपाल सरकार के प्रति आक्रोश है। हर कोई अपने घर जाना चाहता है।

हल्द्वानी-लॉकडाउन के बाद झूला पुल बंद, आक्रोशित चार नेपालियों ने नदी में लगाई छलांग

 

आज लंबी भीड़ के बाद लोगों का सब्र टूट गया। जिसके बाद चार युवक नेपाल जाने के लिए काली नदी में कूद गए। तीन तैरकर सुरक्षित नेपाल पहुंचे गए। वहीं एक पुलिस के डर के वापस लौट गया। लेकिन तीन अन्य युवकों को पकडक़र नेपाल पुलिस जांच के लिए ले गई। फिलहाल गेट खुलने की कोई उम्मीद नहीं है। पुलिस और एसएसबी नेपाल के लोगों की भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखे हैं।