हल्द्वानी-लॉक डाउन पर प्रशासन सख्त, बेवज़ह घूम रहे वाहनों पर हुई ये बड़ी कार्यवाई

हल्द्वानी-लॉक डाउन को लेकर प्रशासन सख्त हो गया। फिलहाल पहले लोगों को समझाया जा रहा है। अगर नही माने तो चालान भी किया जा रहा है। आज सुबह से सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह और एस पी सिटी अमित श्रीवास्तव लगातार लोगों को समझा रहे है। लेकिन जो लोग नही मान रहे है। उनका चालान किया
 | 
हल्द्वानी-लॉक डाउन पर प्रशासन सख्त, बेवज़ह घूम रहे वाहनों पर हुई ये बड़ी कार्यवाई

हल्द्वानी-लॉक डाउन को लेकर प्रशासन सख्त हो गया। फिलहाल पहले लोगों को समझाया जा रहा है। अगर नही माने तो चालान भी किया जा रहा है। आज सुबह से सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह और एस पी सिटी अमित श्रीवास्तव लगातार लोगों को समझा रहे है। लेकिन जो लोग नही मान रहे है। उनका चालान किया जा रहा है। अभी तक एक दर्जन से ज्यादा वाहनों का चालान किया गया है। लोग बेवजह बाहर निकल रहे है।

हल्द्वानी-लॉक डाउन पर प्रशासन सख्त, बेवज़ह घूम रहे वाहनों पर हुई ये बड़ी कार्यवाई

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि आवश्यक सामान के लिए ही बाहर निकले। वही अगर घर से बेवज़ह घूमने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। लोग मास्क लगाकर ही जरूरी सामान लेने बाहर पहुचे। किसी तरह की भीड़ एकत्र न करें। धारा 144 का पालन करें। शहर में निकलने वाले प्राइवेट वाहनों पर सख्ती की जा रही है।

हल्द्वानी-लॉक डाउन पर प्रशासन सख्त, बेवज़ह घूम रहे वाहनों पर हुई ये बड़ी कार्यवाई

कई लोग बेवजह घरों से निकलकर लॉक डाउन का मजाक उड़ा रहे है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम विवेक रॉय, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव लॉक डाउन के प्रति लोगों को कर जागरूक रहे है। लोगों से मास्क पहनकर चलने की अपील की जा रही है।
वही बेवजह घर से निकलने वाले लोगों से घर पर ही रहने का आग्रह किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शहर में खाद्यान्न का कोई संकट नही है। साथ ही ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ की कड़ी कार्यवाही की जाएगी।