हल्द्वानी- लिटल मिरकल्स फाउंडेशन बनाने जा रही अनोखा रिकार्ड, जाने क्या है 32 मिनट की ये अनोखी पहेली

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: पर्यावरण को बचायें रखने के लिए हल्द्वानी की लिटल मिरकल्स फाउंडेशन एक अनोखा कार्य करने जा रही है। जिसके तहत इस संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा रानीबाग से नैनीताल तक के रास्ते में 3200 में पेड़ लगवायें जाएंगे। बता दें कि लिटल मिरकल्स फाउंडेशन ‘पेड़सेवा’ 13 जुलाई को करने जा रही है।
 | 
हल्द्वानी- लिटल मिरकल्स फाउंडेशन बनाने जा रही अनोखा रिकार्ड, जाने क्या है 32 मिनट की ये अनोखी पहेली

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: पर्यावरण को बचायें रखने के लिए हल्द्वानी की लिटल मिरकल्स फाउंडेशन एक अनोखा कार्य करने जा रही है। जिसके तहत इस संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा रानीबाग से नैनीताल तक के रास्ते में 3200 में पेड़ लगवायें जाएंगे। बता दें कि लिटल मिरकल्स फाउंडेशन ‘पेड़सेवा’ 13 जुलाई को करने जा रही है। फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने ‘पेड़सेवा’ के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में रानीबाग से नैनीताल हाईवे किनारे 32 किमी मार्ग पर 32 स्कूलों के 3200 बच्चे,32 मिनट में 3200 फूलदार पेड़ लगाएंगे। संस्था के सेकेट्री राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि नैनीताल मार्ग, पर्यटक मार्ग है स्थानीय लोग भी यहां से गुजरते है ये मार्ग खूबसूरत तो है ही पर इसे और खूबसूरत बनाने के लिए “पेड़सेवा” करने का संकल्प लिया गया है। जिसमे स्कूली बच्चों की भागीदारी के साथ साथ सामाजिक संस्थाए भी भाग लेंगी।

हल्द्वानी- लिटल मिरकल्स फाउंडेशन बनाने जा रही अनोखा रिकार्ड, जाने क्या है 32 मिनट की ये अनोखी पहेली

30 स्कूलों ने कराया पंजीकरण

संस्था के कोष प्रमुख गिरीश गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया जे जरिये जान संपर्क में 30 स्कूल्स का पंजीकरण हो गया है। संस्था की तरफ से सर्वे का कार्य देख रहे हरित कपूर ने बताया कि जून माह में पेड़ लगाने के लिए गड्ढे खोद दिए जाएंगे, ताकि लोकल रेन का पानी उनमें भर जाए और जुलाई के माह में मानसून से पेड़ो को करीब तीन माह तक पानी मिल जाएगा। इसमें हर एक किमी में एक स्कूल के सौ बच्चों द्वारा अमलतास, गुलमोहर,आदि प्रजाति के फूलदार पेड़ के साथ साथ आम जामुन नीम के पेड़ भी लगाए जाएंगे। अभियान को 32 मिनट में पूरा करना है ऐसे अनूठा पेड़ सेवा का अभियान दुनियां में और कहीं नही हुआ है।

हल्द्वानी- लिटल मिरकल्स फाउंडेशन बनाने जा रही अनोखा रिकार्ड, जाने क्या है 32 मिनट की ये अनोखी पहेली

वन विभाग भी कर रहा सहयोग

उन्होंने बताया कि इस खास अभियान में गुलमोहर के पेड़ लगाने वाली तनूजा जोशी की संस्था एसआरआई का भी सहयोग मिल रहा है। इतना ही नहीं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी पेड़ सेवा में सहयोग करेंगे। लिटिल मिरकल्स फाउंडेशन के उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने बताया कि “पेड़ सेवा” में दो से चार साल के पेड़ लगाए जाएंगे ताकि एक मानसून की बारिश में ये स्थापित हो जाएं। इस बारे में वन विभाग से जुड़े विशेषज्ञों ने सर्वे का काम संस्था द्वारा पूरा कर लिया गया है।
इस दौरान दिनेश मानसेरा,तनूजा जोशी,राहुल वार्ष्णेय,गिरीश गुप्ता,राजीव बग्गा,रक्षित वर्मा,अतुल वर्मा,आदि उपस्थित रहे।