हल्द्वानी- कोरोना को हराकर घर लौटी नेता प्रतिपक्ष, जनता के लिए दिया ये खास संदेश

उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की बीते दिनों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लगातार जन सेवा करते हुए वह कोरोना संक्रमित हो गईं थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां करीब आठ दिन इलाज लेने के बाद वह अपने निवास हल्द्वानी वापस लौट चुकी है। स्वस्थ होते
 | 
हल्द्वानी- कोरोना को हराकर घर लौटी नेता प्रतिपक्ष, जनता के लिए दिया ये खास संदेश

उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की बीते दिनों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लगातार जन सेवा करते हुए वह कोरोना संक्रमित हो गईं थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां करीब आठ दिन इलाज लेने के बाद वह अपने निवास हल्द्वानी वापस लौट चुकी है। स्वस्थ होते ही उन्होंने मेदांता के चिकित्सकों को उनके बेहतर इलाज के लिए शुक्रिया किया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका काफी ख्याल रखा गया।

10 दिन के लिए रहेंगी होम आईसोलेट

नेता प्रतिपक्ष के पुत्र सुमित हृदयेश की माने तो कोरोना जैसी महामारी को मात देकर इंदिरा हृदयेश वापस अपने घर लौटी है। अब वह घर में दस दिन की होम आईसोलेशन प्रक्रिया के गुजरेंगी। जिसके बाद वह दोबारा पहले की तरह जन समस्याओं को सुनने का कार्य करेंगी। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष को बुखार की शिकायत होने पर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी कोरोना जांच भी की गई। वहीं रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें दिल्ली भर्ती कराया गया था।