हल्द्वानी- आम आदमी पार्टी की इस चाल की नेता प्रतिपक्ष ने खोली पोल, सभी राजनीतिक दलों को दी ये नसीहत

उत्तराखंड में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर बयान बाजी शुरू कर दी है। भाजपा, कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के इतर अब आम आदमी पार्टी ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद
 | 
हल्द्वानी- आम आदमी पार्टी की इस चाल की नेता प्रतिपक्ष ने खोली पोल, सभी राजनीतिक दलों को दी ये नसीहत

उत्तराखंड में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर बयान बाजी शुरू कर दी है। भाजपा, कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के इतर अब आम आदमी पार्टी ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद से आप पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड का दौरा शुरू कर दिया है।

प्रदेश में आप पार्टी का नहीं कोई संगठन- इंदिरा हृदयेश

हालहीं में उन्होंने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को चुनौती देते हुए भाजपा के विकास कार्यों पर सीधी बहस का न्योता भी भेजा। हालाकिं मदन कौशिक ने सिसोदिया के सवालों का लिखित जवाब देते हुए इस बहस को आप का जाल बताया। वही अब उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भी भापजा के पक्ष में बयान दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने चुनौती शब्द को प्रदेश की किसी भी पार्टी के लिए जरुरी नहीं बताते हुए आप पर जमकर धावा बोला है।

हल्द्वानी- आम आदमी पार्टी की इस चाल की नेता प्रतिपक्ष ने खोली पोल, सभी राजनीतिक दलों को दी ये नसीहत

उनकी माने तो आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई मज़बूत संगठन नहीं है और ना ही आप की सरकार उत्तराखंड में आने वाली है। नेता प्रतिपक्ष की माने तो इस तरह के पैतरे आजमाकर आम आदमी पार्टी प्रदेश वासियों के बीच जगह बनाने का कार्य कर रही है, जिसको तवज्जो न देने की सलाह उन्होंने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों को दी है। उनके अनुसार संगठन को मजबूत करके सरकार लाना ही सबसे बड़ी चुनौती है।