हल्द्वानी- मकान मालिक पर लगा गर्भवती महिला से रेप का आरोप

दमुवाढूंगा में मकान मालिक ने अपने किरायेदार की गभर्वती पत्नी के कमरे में घुसकर अस्मत लूटने और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।महिला के पति की तहरीर के बाद काठगोदाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
 | 
हल्द्वानी- मकान मालिक पर लगा गर्भवती महिला से रेप का आरोप

दमुवाढूंगा में मकान मालिक ने अपने किरायेदार की गभर्वती पत्नी के कमरे में घुसकर अस्मत लूटने और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।महिला के पति की तहरीर के बाद काठगोदाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। काठगोदाम पुलिस के अनुसार मूल रूप से सिरसा सिसाईया गौसाई बदायूं निवासी दंपति दमुवाढूंगा में किराए पर रहते हैं। तहरीर के मुताबिक बीती दो जनवरी को महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया था। मौका पाकर शनिवार रात आरोपी मकान मालिक राजू महिला के कमरे घुस गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।

महिला ने विरोध किया और खुद के गर्भवती होने की बात बताई। मगर आरोपी ने उसे धमकाते हुए उसकी इज्जत लूट ली। जाते-जाते आरोपी धमका गया कि उसने यह बात किसी को भी बताई तो वह जान से मार देगा। डरी सहमी महिला ने रविवार आपबीती पति को बताई तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित दंपति ने काठगोदाम थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ भगवान सिंह महर ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।