हल्द्वानी- कुमाऊं के युवाओं के लिए सेना में जाने का बड़ा मौका, पढिय़े 21 सितम्बर से शुरू होने वाली सेना भर्ती की पूरी डिटेल

हल्द्वानी-एक बार फिर युवाओं लिए खुशखबरी आयी है। खासकर पहाड़ के युवाओं के लिए जो 10वीं और 12वीं के बाद सेना में भर्ती होना अपना पहला लक्ष्य मानते है। वैसे भी लंबे समय से पहाड़ ने भारतीय सेना को एक से बढक़र एक जवान दिये। जिनका लोहा पूरी दुनियां ने माना है। इस बार फिर
 | 
हल्द्वानी- कुमाऊं के युवाओं के लिए सेना में जाने का बड़ा मौका, पढिय़े 21 सितम्बर से शुरू होने वाली सेना भर्ती की पूरी डिटेल

हल्द्वानी-एक बार फिर युवाओं लिए खुशखबरी आयी है। खासकर पहाड़ के युवाओं के लिए जो 10वीं और 12वीं के बाद सेना में भर्ती होना अपना पहला लक्ष्य मानते है। वैसे भी लंबे समय से पहाड़ ने भारतीय सेना को एक से बढक़र एक जवान दिये। जिनका लोहा पूरी दुनियां ने माना है। इस बार फिर कुमाऊं के 6 जिलों से युवाओं को मौका मिलेगा। यह भर्ती बनबसा आर्मी एरिया में होगी। जिसका आयोजन 21 से 30 सितम्बर तक किया जायेगा।

हल्द्वानी- कुमाऊं के युवाओं के लिए सेना में जाने का बड़ा मौका, पढिय़े 21 सितम्बर से शुरू होने वाली सेना भर्ती की पूरी डिटेल

आज से शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

सैनिक जीडी, सैनिक ट्रेड्समैन एवं सैनिक क्लर्क की सेना भर्ती रैली के लिए इच्छुक युवा 23 जुलाई से 5 सितम्बर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 7 सितम्बर से 14 सितम्बर तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती के लिए युवा इंडियन आर्मी की आधिकारिक बेससाइड www.joinindianarmy.nic.in पर 23 जुलाई से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आर्मी भर्ती केन्द्र पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल संदीप मदान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 30 सितम्बर तक बनबसा में सैनिक जीडी, सैनिक ट्रेड्समैन एवं सैनिक क्लर्क की आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए भर्ती के इच्छुक युवा 23 जुलाई से 5 सितम्बर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

हल्द्वानी- कुमाऊं के युवाओं के लिए सेना में जाने का बड़ा मौका, पढिय़े 21 सितम्बर से शुरू होने वाली सेना भर्ती की पूरी डिटेल

21 सितम्बर से शुरू होगी भर्ती

उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा भर्ती केन्द्र द्वारा सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन भर्ती से 15 दिन पूर्व बंद होगी और शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा पिथौरागढ़ सेना क्षेत्र में होगी। कर्नल मदान ने बताया कि भर्ती हेतु एडमिट कार्ड प्राप्त युवाओं को 21 सितम्बर की प्रात: 2 बजे आर्मी भर्ती रैली में प्रवेश दिया जायेगा और प्रथमतया डाकुमेंट चैक करने के बाद नाप-जोख और उसके बाद दौड़ होगी। उन्होंने बताया कि 21 से 23 सितम्बर तक पिथौरागढ़ और चम्पावत की भर्ती होगी तथा 24 से 30 सितम्बर तक अन्य 4 जनपदों की भर्ती की जायेगी।

कुमाऊं के युवाओं को मिलेगा मौका

उन्होंने बताया कि कुमाऊं के 6 जिलों की 10 दिनी सेना भर्ती में प्रतिदिन लगभग 3800 तथा पूरी भर्ती के दौरान लगभग 35000 अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। बैठक में कर्नल मदान ने बताया कि सेना भर्ती को सफल बनाने हेतु भर्ती स्थल में बैरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था के साथ अभ्यर्थियों के आने-जाने हेतु वाहन, भोजन, ठहरने हेतु स्थान की आवश्यकता होगी। जिलाधिकारी सुरेन्द्र नारायण पाण्डे ने उप जिलाधिकारी टनकपुर एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीओ टनकपुर को भर्ती हेतु नोडल अधिकारी नामित करते हुए भर्ती स्थल का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिये।