हल्द्वानी-कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख सीट बनी हॉट, जीवन भट्ट को मिल सकता है स्वच्छ छवि का फायदा

Haldwani News-ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत से निपटने के बाद प्रदेशभर में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों की सीटों पर बड़े दलों की नजर है। सत्ताधारी भाजपा पहले ही चार जिलो में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध कब्जा कर चुकी है। वही अधिकांश ब्लॉक प्रमुख भाजपा से ही बने है। इस बार
 | 
हल्द्वानी-कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख सीट बनी हॉट, जीवन भट्ट को मिल सकता है स्वच्छ छवि का फायदा

Haldwani News-ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत से निपटने के बाद प्रदेशभर में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों की सीटों पर बड़े दलों की नजर है। सत्ताधारी भाजपा पहले ही चार जिलो में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध कब्जा कर चुकी है। वही अधिकांश ब्लॉक प्रमुख भाजपा से ही बने है। इस बार नैनीताल जिले में कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख की सीट सबसे हॉट मानी जा रही है। यहां मुकाबला दो भाजपाइयों के बीच हो रहा है। टिकट न मिलने पर रवि कन्याल ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ब्लॉक प्रमुख के लिए अपनी ताल ठोंक दी। जबकि भाजपा ने जीवन भट्ट को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। ऐसे में कोटाबाग ब्लॉक में सबसे बड़ा घमासान देखने को मिल रहा है।

हल्द्वानी-कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख सीट बनी हॉट, जीवन भट्ट को मिल सकता है स्वच्छ छवि का फायदा
भाजपा द्वारा जीवन भट्ट को टिकट देने के बाद उनके जीत की संभावनाएं बढ़ गई है। जीवन भट्ट हरियाणा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुरेश भट्ट के चचेरे भाई है। ऐसे में जिले के मंत्रियों से नेता भाजपा का कार्यकर्ता भट्ट के पक्ष मेें है। कोटाबाग ब्लॉक में अधिकांश बीडीसी सदस्य भाजपा से जीते है। वही जीवन भट्ट की छवि बीडीसी सदस्यों के बीच काफी अच्छी है। साथ ही जनता के साथ मेल-जोल और सामाजिक कार्यों में भागीदारी का उन्हें फायदा मिल सकता है। उनकी स्वच्छ छवि उन्हें जीत दर्ज कराने में अहम योगदान देंगी।

बागी कन्याल को भाजपा ने किया बाहर

वही बागी रवि कन्याल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने बागी रवि कन्याल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कन्याल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ब्लॉक प्रमुख पद पर नामांकन किया है। ऐसे में कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख पद पर घमासान होने की संभावना है।