हल्द्वानी- जाने क्यूं बेस अस्पताल में दिन दहाड़े मची अफरा-तफरी, तीमारदारों की हुई फजीहत

हल्द्वानी न्यूज- हल्द्वानी में दो घण्टे की मूसलाधार बारिश ने आज नगर निगम के सभी कार्यों की पोल-खोल कर रख दी। आलम यह रहा कि शहर की सभी मुख्य सड़को पर भंयकर जल भराव हो गया। जिससे स्कूल से घर लौटने वाले छात्रों और राहगिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम के
 | 
हल्द्वानी- जाने क्यूं बेस अस्पताल में दिन दहाड़े मची अफरा-तफरी, तीमारदारों की हुई फजीहत

हल्द्वानी न्यूज- हल्द्वानी में दो घण्टे की मूसलाधार बारिश ने आज नगर निगम के सभी कार्यों की पोल-खोल कर रख दी। आलम यह रहा कि शहर की सभी मुख्य सड़को पर भंयकर जल भराव हो गया। जिससे स्कूल से घर लौटने वाले छात्रों और राहगिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम के अधिकारियों की माने तो नगर में जल भराव की स्थिती निगम की नालियों के कारण नहीं वल्कि सिचाईं विभाग की नालियां चोक होने के कारण है।

ऐसे में जल भराव की इस विकराल स्थिती से निपटने का कोई रास्ता निगम के पास नहीं है। बता दें कि नगर निगम के अधिकारी शहर की सभी चौक चौबंद व्यवस्थाओं की बड़ी-बड़ी बातें करते नहीं थकते है। लेकिन केवल दो घंटे की ही बारिस ने अधिकारियों के सारें दांवे फेल साबित कर दिये। शहर की सभी सड़के जलमग्न और कॉलोनियों में भयँकर जलभराव दिखा।

हल्द्वानी- जाने क्यूं बेस अस्पताल में दिन दहाड़े मची अफरा-तफरी, तीमारदारों की हुई फजीहत

लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद सड़के नदियों में तब्दील होती नजर आई। शहर की नालियां चोक होने से सारा पानी सड़को पर भर गया। इतना ही नहीं बाजार की दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान राहगीरों ने भी प्रशासन के इंतजामों पर नाराजगी जताई।

बेस अस्पताल के इमरजेंसी में भरा पानी

शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की फजीहत आज हल्द्वानी के बेस अस्पताल पहुंचे रोगियों और तीमारदारों को भी झेलनी पड़ी। तेज बारिश के चलते अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पानी भर गया। जिस वजह से मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी मच गयी। अस्पताल में बारिश के पानी का डे्रनेज सिस्टम किस कदर फेल है यह आज की बारिश से सामने आया।

हल्द्वानी- जाने क्यूं बेस अस्पताल में दिन दहाड़े मची अफरा-तफरी, तीमारदारों की हुई फजीहत

बारिश से इमरजेंसी वार्ड के पास नालियों में उफान आ गया। बारिश का पानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर गया। जिससे मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी हुई। सफाई कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद इस पानी को साफ किया। पानी को हटाने में करीब दो घंटे लग गये। तब तक यहां पर पानी का जमाव बना हुआ था।