हल्द्वानी-बुधवार से पहाड़ी रूटों पर दौड़ेगी केमू बसें, देखियें स्टेशन वार किराये की पूरी सूची

हल्द्वानी-पहाड़ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही केमू की बसों पहाड़ी रूटों पर दौड़ेगी लेकिन अगर आपकों सफर करना है तो किराया दोगुना देना होगा। कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन आठ जुलाई से पहाड़ी रूटों पर बसें चलाने का एलान किया है। पहले दौर में केमू आठ रूटों पर 25 बसें चलायेंगी। जिससे
 | 
हल्द्वानी-बुधवार से पहाड़ी रूटों पर दौड़ेगी केमू बसें, देखियें स्टेशन वार किराये की पूरी सूची

हल्द्वानी-पहाड़ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही केमू की बसों पहाड़ी रूटों पर दौड़ेगी लेकिन अगर आपकों सफर करना है तो किराया दोगुना देना होगा। कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन आठ जुलाई से पहाड़ी रूटों पर बसें चलाने का एलान किया है। पहले दौर में केमू आठ रूटों पर 25 बसें चलायेंगी। जिससे यात्रियों के आगामन का ब्यौरा तैयार हो सकेगा। लॉकडाउन में तीन महीने बंद रहने के बाद केमू की बसें पहली बार पहाड़ी सडक़ों पर दिखाई देंगी।

हल्द्वानी-बुधवार से पहाड़ी रूटों पर दौड़ेगी केमू बसें, देखियें स्टेशन वार किराये की पूरी सूची
इससे पहले शासन के आदेश में पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में रोडवेज बसों को शुरू कर दिया गया था लेकिन केएमओयू यूनियन ने बसों का संचालन नहीं किया था। केमू यूनियन परिवहन विभाग द्वारा वाहनों का टैक्स माफ करने के की मांग कर रहा था। जानकारी देते हुए केएमओयू के अध्यक्ष और परिवहन महासंघ के सचिव सुरेंद्र सिंह डसीला ने बताया कि सभी रूटों पर यात्रियों को दोगुना किराया देना होगा। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो अन्य रूटों पर बसों का संचालन किया जायेगा। केमू प्रबंधन के अनुसार यात्रियों का पूरा ब्योरा रखा जाएगा। साथ ही बसों का सैनिटाइज करने समेेत अन्य आवश्यक उठाए जाएंगे।

देखिये पुराने और नये किराये की पूरी लिस्ट-

स्थान हल्द्वानी-  पुराना किराया        नया किराया
भीमताल               50                  100
भवाली                 70                  140
शहरफाटक            150                 300
अल्मोड़ा               160                 320
रानीखेत               160                 320
बागेश्वर वाया ताकुला 290                580
बागेश्वर वाया गरुड़   315                 630
बेरीनाग                350                 700
पिथौरागढ़             370                 740
गंगोलीहाट             370                 740

 

WhatsApp Group Join Now
News Hub