हल्द्वानी-एक हजार की नौकरी से शुरू किया था होटल करियर, आज बन गये करोड़ों के मालिक, मिलेगा India’s Real Hero Award

India’s Real Hero Award -2020-(जीवन राज) –रात नहीं ख्वाब बदलता है, मंजिल नहीं कारवां बदलता है। जज्बा रखो जीतने का क्यूंकि, किस्मत बदले न बदले पर वक्त जरुर बदलता है। ये पंक्तियां रामनगर के हरी सिंह मान पर सटीक बैठती है। जिन्होंने गरीबी से निकलकर कर असंभव को संभव कर दिया। आज वह रामनगर में
 | 
हल्द्वानी-एक हजार की नौकरी से शुरू किया था होटल करियर, आज बन गये करोड़ों के मालिक, मिलेगा India’s Real Hero Award

India’s Real Hero Award -2020-(जीवन राज) –रात नहीं ख्वाब बदलता है, मंजिल नहीं कारवां बदलता है। जज्बा रखो जीतने का क्यूंकि, किस्मत बदले न बदले पर वक्त जरुर बदलता है। ये पंक्तियां रामनगर के हरी सिंह मान पर सटीक बैठती है। जिन्होंने गरीबी से निकलकर कर असंभव को संभव कर दिया। आज वह रामनगर में एक रिसॉर्ट के मालिक है। उनके संघर्ष और मेहनत लोगों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। आगामी 22 जनवरी को रामनगर में यश 11 मैंनेजमेंट द्वारा आयोजित India’s Real Hero Award -2020 के लिए चुना गया है। पूरे भारत से रियल हीरो अवार्ड के लिए चुने जाने पर उन्होंने खुश जाहिर की।

हल्द्वानी-एक हजार की नौकरी से शुरू किया था होटल करियर, आज बन गये करोड़ों के मालिक, मिलेगा India’s Real Hero Award

एक हजार रुपये में की होटल की नौकरी

हरी सिंह मान ने बताया कि उनका रामनगर में बनयन ट्री नाम से एक रिसोर्ट है। जो पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। उन्होंने बताया कि आज वह जिस स्थान पर खड़े हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता। 60 के दशक में उनके पिता करनैल सिंह पंजाब से आकर रामनगर में बस गये। उसके बाद वह यहीं के हो गये। हरी सिंह मान ने बताया कि वर्ष 1992 में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने वर्ष 1993 में कॉर्बेट में क्वालिटी होटल में मैंनेजमेंट ट्रेनी से नौकरी का सफर शुरू किया। उन्हें केवल 1000 हजार रुपये सैलरी मिलती थी। उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी ने उन्हें तीन साल बाद जनरल मैंनेजर के पद तक पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने ढिकुली में कार्य किया। लेकिन हरी मान को तो अभी और आगे जाना था। इसलिए वह अपनी मेहनत पर लगे रहे।

हल्द्वानी-एक हजार की नौकरी से शुरू किया था होटल करियर, आज बन गये करोड़ों के मालिक, मिलेगा India’s Real Hero Award

होटल एसोशिएसन के अध्यक्ष बने

हरी सिंह मात्र एक ऐसे शख्स है जो नौकरी करते हुए होटल एसोशिएसन के अध्यक्ष बने। जबकि अधिकांश होटलों या रिसॉटों के स्वामियों को अध्यक्ष पद दिया जाता है। लेकिन उनकी मेहनत व्यवहार कुशलता को देखते हुए पहली बार वर्ष 2011-12 में होटल एसोशिएसन ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2017 में अपने कारोबार की नींव रखी। साल 2018 में उन्होंने द बनयन ट्री नाम से रामनगर में अपना रिसोर्ट खोला। काफी संघर्ष के बाद वह एक होटल की नौकर से लेकर रिसोट मालिक तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके यहां कई देशों के पर्यटक ठहरने आते हैं। उनके होटल में 52 रूम हैं। पर्यटकों की हर बात का खास ख्याल रखा जाता है। उनके होटल में टीवी शो स्पील सुला सीजन-11 की शूटिंग भी हुई। इसके अलावा उनके होटल में सनी लियोनी और अभिनेत्री रवीना टंडन भी ठहर चुकी है।

मेहनत से सब संभव- हरी सिंह

उनका मनाना है कि दुनियां में कुछ भी असंभव नहीं है। बस लगन और मेहनत की जरूरत है। आपकी मेहनत ही आपकों मंजिल तक पहुंचा सकती है। हरीमान सिंह के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनकी पत्नी और दो बच्चे है। गरीबी में बीते बचपन को हरीमान ने जीतोड़ मेहनत से संवारा है। हरीमान आज समाज के लिए एक बड़े प्रेरणास्रोत बनकर सामने आये है। उनकी कहानी युवाओं में एक नया जोश भरती है। इसलिए उन्हें यस 11 इंवेट मैनेजमेंट ने आगामी 22 जनवरी को होने वाले India’s Real Hero Award -2020 के लिए चुना है।